सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : इमाम अशेर के गोल से मिस्र की टीम फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप जी मैच में सिएटल (वाशिंगटन) में एक समय बेल्जियम के खिलाफ बढ़त लेने के बाद पहली और ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही थी। बदकिस्मती से मैच के 66 वें मिनट में मिस्र के फुलबैक हैनी मोहम्मद के गेंद को अपने ही गोल डाल देने बेल्जियम को एक एक की बराबरी मिली और अंतत: मैच इसी स्कोर पर बराबरी पर खत्म हुआ। मिस्र ने अब से पहले विश्व कप मैच में कभी भी 29 वें मिनट तक आगे नहीं रहा था। अपने 34 वे जन्मदिन के मौके पर मोहम्मद सालेह ने मैच के 19 मिनट में गेंद इमाम अशेर की ओर बढ़ाई और उन्होंने पलक झपकते ही नफासत से गेंद को गोल में डाल कर ईरान का खाता खोला।बे ल्जियम के रोमेलियू लुकाकू ने मैच के 66 वें मिनट में मैदान पर खेलते उतरते ही मियूनियर के क्रॉस पर गेंद को संभालने के लिए बॉक्स में पहुंचे और ऐसे में मिस्र के मोहम्मद हैनीहड़बड़ी में अपने गोल में मारी जो गोलरक्षक मुस्तफा शबीर को छकाती हुई गोल में जा घुसी और बेल्जियम को एक एक की बराबरी मिल गई





