कप्तान केन के दो गोल से इंग्लैंड का क्रोआशिया पर 4-2 से जीत से आगाज

England kick off with a 4-2 victory over Croatia, thanks to two goals from captain Kane

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : कप्तान तेज तर्रार स्ट्राइकर हैरी केन के पहले हाफ में दागे दो और आक्रामक मिडफील्डर जूड बेलिंघम और बदलू स्ट्राइकर मरकस रशफर्ड के दूसरे हाफ में दागे एक- एक गोल की बदौलत इंग्लैंड ने मजबूत प्रतिद्वंद्वी क्रोआशिया पर अर्लिंगटन (टेक्सस) में फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप एल में अपना अभियान बृहस्पतिवार को 4-2 की संघर्षपूर्ण जीत के साथ किया। पराजित क्रोआशिया ने मार्टिन बटूरिना और पीटर मूसा के एक -एक गोल से हाफ टाइम तक दो दो की बराबरी पा ली थी। पहले हाफ में चार गोल हुए और इसमें इंग्लैंड ने दो बार बढ़त ली लेकिन क्रोआशिया बटूरिना और मूसा के एक एक गोल से हाफ टाइम तक दो दो की बराबरी पाने में कामयाब रहा। इंग्लैंड के कप्तान हैरी कैरी अब विश्व कप के इतिहास में शूटआउट को छोड़ पेनल्टी किक पर सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। इंग्लैंड 2018 के विश्व कप फुटबॉल के सेमीफाइनल में सेट पीस पर शुरू में गोल करने के बावजूद हार गया लेकिन बृहस्पतिवार को दूसरे हाफ में दमदार खेल दिखा दागे दो बेहतरीन गोल की बदौलत क्रोआशिया पर जीत के साथ मौजूदा संस्करण में जीत से आगाज करने में सफल रही।

क्रोआशिया के लुका माडरिच ने इंग्लैंड के नए खिलाड़ी नॉनी मडुके के खिलाफ के खिलाफ बॉक्स के भीतर फाउल किया और इस पर इंग्लैड को मैच के 12 वें मिनट में पेनल्टी किक मिली। इसे 2022 के विश्व कप फुटबॉल क्वॉर्टर फाइनल में फ्रांस के खिलाफ पेनल्टी किक पर गोल करने से चूकने वाले इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने लिया। हैरी केन की पेनल्टी किक को क्रोआशिया के गोलरक्षक डॉमीनिक लिवाकोविच ने बाएं ओर गोता लगा रोका। इस पर रेफरी क्लीमेंट टुर्पिन ने इसे फिर से लेने को कहा क्योंकि रिप्ले में साफ दिखा की केन के पेनल्टी किक लेने से पहले ही क्रोआशिया के गोलरक्षक डोमिनिक लिवाकोविच अपनी लाइन से बाहर थे। कप्तान हैरी केन दुबारा ली पेनल्टी किक पर गेंद को गोल में डाल कर इंग्लैंड को 1-0 से आगे दिया । पीटर सुचिच द्वारा मैच के 36 वें मिनट में बढ़ाई गेंद को बटूरिना ने बॉक्स के ठीक उपर संभाल लहराता शॉट जमाया और गेंद इंग्लैंड के गोलरक्षक जॉन पिकफर्ड के हाथ को लगकर गोल में चली और क्रोआशिया को एक एक की बराबरी मिल गई। हैरी केन ने हाफ टाइम से तीन मिनट पहले मैच का अपना मैच का दूसरा गोल कर इंग्लैंड को फिर 2-1 से आगे दिया। मारियो पासालिच ने गेंद इवान पेरिसिच की ओर बढ़ाई और उन्होंने पहले हाफ में इंजुरी टाइम खत्म होने से पहले पीटर मूसा की ओर बढ़ा दिया और मूसा ने बॉक्स के पर से जोरदार वॉली जमा गोल कर क्रोआशिया को हाफ टाइम तक दो- दो की बराबरी दिला दी। आक्रामक मिडफील्डर बेलिंघम ने दाएं छोर से नीचा तेज शॉट जमा क्रोअशिया के गोलरक्षक डॉमीनिक लिवाकोविच को छका दूसरे हाफ के दूसरे मिनट में गोल कर इंग्लैंड को 3-2 से आगे कर दिया। रशफर्ड ने खेल खत्म होने से पांच मिनट पहले बदलू खिलाड़ी बुकायो साका के पास पर बहुत ही धैर्य दिखा कर गोलरक्षक डॉमीनिक लिवाकोविच को छका गोल कर इंग्लैंड को 4-2 से मैच जिता दिया।

पहले हाफ में लय पाने के लिए हमें जूझना पड़ा : टचेल
इंग्लैंड के कोच टॉमस टचेल ने कहा, ‘ हमारे लिए पहला हाफ कुछ मुश्किलों वाला रहा। इसमें खिलाड़ियों में कुछ बैचेनी दिखी। हमने पहले हाफ में इसीलिए संभल कर पीछे अपने ही हाफ में खेलने की कोशिश की। पहले हाफ में लय पाने के लिए हमें जूझना पड़ा और इसमें हमारी टीम में क्रोआशिया के रक्षण की दरारों का लाभ उठा कर आगे बढ़ने का विश्वास नहीं था। पहले हाफ की बजाय दूसरे हाफ मे हम क्रोआशिया खिलाड़ियों से कहीं बेहतर ढंग से गेंद को अपने कब्जे में कर पाए। पहले हाफ में हमारे खेल में पूरी प्रतिबद्धता नहीं दिखी। हमारे खिलाड़़ी दूसरे हाफ में जोश से खेले। हमें मैच में अपनी लय पाने में कुछ वक्त लगा।’

हमें अब आगे हर मैच में दमदार खेल दिखाना होगा : केन
इंग्लैंड के कप्तान हैरी कैन ने अपनी टीम की जीत के बाद कहा,‘‘हमारे कोच टचेल ने हाफ टाइम में टीम के खिलाड़ियों को संबोधित करते हए कहा , ‘देखो, हम हारते भी हैं तो अपने तरीके से हारेंगे और आपने फिर देखा कि हमारे खिलाड़़ी दूसरे हाफ में किस तरह खेले। हमने दूसरे हाफ में पूरी ताकत झोंक दी और इसके सामने क्रोआशिया क टीम टिक नहीं पाई। हमें आगे के हर मैच में इसी तरह का पूरा दमदार खेल दिखाना होगा। विश्व कप में पहले मैच में क्रोआशिया जैसी मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीत का टीम के हर खिलाड़ी को है। इस तरह पूरी शिद्दत से खेलना ही हमारी ताकत है और हम आगे भी इस विश्व कप में इसी शिद्दत से खेलेंगे।’

दूसरे हाफ में हमने अच्छी लय पाई : बेलिंघम
इंग्लैंड के मिडफील्डर जूड बेलिंघम ने कहा,‘ पहले हाफ में हमारा खेल कुछ उखड़ा उखड़ा रहा। हमने मजबूती से अपने किले की चौकसी करने के साथ खासतौर पर दूसरे हाफ मे अच्छे हमले भी बोले। गेंद के साथ आगे बढ़ते हुए हमारे खिलाड़ी जरूर कुछ हड़बड़ी में दिखे। दूसरे हाफ में हमने अच्छी लय पाई और अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया। दूसरे हाफ के शुरू में गोल करने से हमें मैच में आगे बढ़ने के लिए अच्छा मंच मिला। साथ ही हमारे बदलू खिलाड़ियों ने भी बढ़िया खेल दिखाया।’

हम दूसरे हाफ में बहुत घटिया खेले : देलिच
क्रोआशिया के कोच जलाको देलिच ने अपनी टीम की इंग्लैंड के हाथों हार पर कहा,‘ हम दूसरे हाफ में बहुत घटिया खेले। पहले हाफ में हमने सेट पीस पर दो गोल खाए और पहला गोल पेनल्टी किक पर खाया। हम कुछ अच्छा खेल हीं दिखा पाए। हमें फिर लंबी दूरी से उछाली गेंद पर तीसरा गोल खाया और इसके बाद मैच में वापसी करना मुश्किल था। हमारी खिलाड़ियो ने आपस मे ठीक से एक दूसरे के लिए गेंद नहीं बढ़ाई।‘