बापे के इकलौते गोल से पराग्वे को हरा फ्रांस क्वॉर्टर फाइनल में

France reaches quarter-finals after defeating Paraguay with a solitary goal from Bapé

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : दुनिया के बेहतरीन स्ट्राइकर कईलियान बापे के दूसरे हाफ में पेनल्टी किक पर दागे इकलौते गोल की बदौलत दो बार चैंपियन के फ्रांस ने पराग्वे को मैन ऑफ द’ मैच रहे उसके गोलरक्षक ओरलैंडो जिल की मुस्तैदी के बावजूद रविवार सुबह फिलाडेल्फिया स्टेडियम में 1-0 से हरा कर फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के क्वॉर्टर फाइनल में 9 जुलाई को बोस्टन में मोरक्को से भिड़ने का अधिकार पाया। फ्रांस ने मोरक्को को 2022 में कुवैत में हुए पिछले फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में 2-0 से हराया था।

बापे का मौजूदा विश्व कप में यह सातवां गोल था।अब बापे और अर्जेंटीना के लियोनस मैसी समान रूप से सात सात गोल कर गोल्डन बूट अवॉर्ड की दौड़ में है। बापे का पराग्वे के खिलाफ किया गया फ्रांस का फीफा विश्व कप फुटबॉल के इतिहास मे 150 वां गोल था। फ्रांस की टीम अब विश्व कप फुटबॉल में 150 गोल करने वाली ब्राजील, जर्मनी और फ्रांस के बाद चौथी टीम है। बापे इसके साथ ही फीफा विश्व कप में दक्षिण अमेरिकी टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा सात गोल दागने वाले फुटबॉलर बन गए।

जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में हरा कर अंतिम 16 में पहुंचने वाली पराग्वे ने फ्रांस के पहले हाफ में सभी हमलों को निरस्त कर उसे खाता नहीं खोलने दिया। फ्रांस की टीम पहले हाफ में बेशक पूरी तरह हावी रही लेकिन मुस्तैद गोलरक्षक ओरलैंडो जिल की गोल में मौजूदगी में गोल करने के लिए तरसती ही रह गई स्ट्राइकर उस्मान डेम्बले की अगुआई में फ्रांस ने दूसरे हाफ का आक्रामक आगाज किया। डेम्बले ने कॉर्नर गेंद संभाल तेज शॉट लगाया गेंद गोल की बाहरी जाली को लगकर बाहर निकल गई। पराग्वे के गोलरक्षक जिल ने मनु कोन के लंबी दूरी से जमाए दनदनाते तेज शॉट को रोक कर फ्रांस को खाता खोलने से दूसरे हाफ के शुरू में रोका। डिजायर डू मैच के 61 वें मिनट में ब्रैडले बारकोला की जगह बदलू खिलाड़ी के रूप में फ्रांस के लिए मैदान पर उतरे। डिजायर डू को उनक मैदान उतरने के आठ मिनट बाद वार रिव्यू में गलत ढंग से रोकने पर पेनल्टी किक मिली और इसे बापे ने गोल में बदल कर फ्रांस को 1-0 से आगे कर दिया। बापे का फ्रांस के लिए यह गोल निर्णायक और विजयदाई साबित हुआ। बापे का विश्व कप फुटबॉल के नॉकआउट चरण में यह गोल था। विश्व कप फुटबॉल के लगातार तीसरे अंतिम 16 मैच में बापे ने गोल किया।

पराग्वे के खिलाफ मैच में जीत आसान नहीं रही: डेसचैम्पस
फ्रांस के हेड कोच डिडियर डेसचैम्पस ने अपनी टीम की जीत पर कहा, ‘हमारी पराग्वे के खिलाफ मैच में जीत आसान नहीं रही। हम यदि मैच के आखिर में गोल करने के एक और मौके को भुनाते तो हमारी जीत और आसान होती। पराग्वे ने हमारे खिलाफ अपने तरकश के हर तीर को आजमाया। बेशक फुटबॉल प्रेमियों को ऐसी ही रोचक फुटबाल रास आती है। जुझारू पराग्वे के खिलाफ हम पूरी चौकस और फोकस रहे हालांकि यह कोई आसान काम नहीं था। पराग्वे के खिलाड़ी शारीरिक रूप से बहुत मजबूत हैं और उन्होंने अपने गोल की बहुत मुस्तैदी से चौकसी की। जीत के साथ क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचना इस विश्व कप में एक कदम और आगे बढ़ना है। दक्षिण अमेरिकी टीमों के खिलाफ जीतना कभी भी आसान नहीं होताहै । मुझ खुशी है कि हमारे खिलाड़ियों ने एक इकाई के रूप में शिद्दत से खेल कर हमें जीत दिलाई। हम अब क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने का लुत्फ उठाएंगे।‘

ध्यान अब मोरक्को के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल पर: बापे
फ्रांस के इकलौता व विजयदाई गोल दागने वाले कइलियान बापे ने कहा,‘ हम जानते थे कि पराग्वे के खिलाफ मैच कैसा होगा। हमारे लिए इस तरह का संघर्षपूर्ण मैच बढ़िया अनुभव रहा।हमने दिखाया कि हमारी फ्रांस की टीम महज आक्रामक फुटबॉल ही नहीं खेलती है। हर टीम अपनी ताकत का इस्तेमाल करती हैँ खेलने के लिए न तो कोई ठीक ढंग है और न ही गलत। सही ढंग तो बस जीतना है। हम जानते हैं कि हमें अब अपना ध्यान मोरक्को के खिलाफ मैच पर लगाना है। हमारी ध्यान अब मोरक्को के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल पर है, क्योंकि हमें मालूम है मोरक्को एक बहुत बढ़िया टीम हे।