सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : आक्रामक मिडफील्डर डेनिज उनदव के बदलू खिलाड़ी के रूप में 60 वें मिनट जमाल मुसियाला की जगह उतारे जाने के आठ मिनट बाद सिर से दागे पहले और खेल खत्म होने से पहले इंजुरी टाइम के चौथे मिनट में दागे अपने दूसरे गोल की बदौलत जर्मनी ने पिछड़ने के बाद आइवरी कोस्ट को फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में टोरंटो के टोरंटो स्टेडियम में ग्रुप ई के सबसे रोमांचक मैच में रविवार तड़के 2-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत के साथ अंतिम 32 में स्थान बना लिया। डेनिज उनदव अब जर्मनी के लिए पिछले नौ मैच में आठ गोल कर चुके हैं। फ्रेंक कैसी के 30 वें मिनट में दागे गोल से आईवरी कोस्ट एक समय जीत और अंतिम 32 में स्थान बनाने की ओर बढ़ रही थी। बदलू खिलाड़ी के बॉक्स के भीतर करीब से सिर से दागे पहले और खेल खत्म होने से ठीक पहले इंजुरी टाइम में दागे दो गोल ने जर्मनी का अंतिम 32 में स्थान पक्का कर दिया।
जर्मनी के डेनिस उनदव के साथ 60 वें मिनट मे बदलू खिलाड़ी के रूप में उतरे। जर्मनी के दूसरे बदलू खिलाड़ी नदीम अमीरी ने खेल खत्म होने से पहले इंजुरी टाइम के पहले ही मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाने की कोशिश की लेकिन बहुत करीब से उनका निशाना लक्ष्य चूक गया। जर्मनी के काई हावर्ज मैच के शुरू में बॉक्स के भीतर से सिर से गेंद को गोल में डालने की कोशिश की लेकिन गेंद गोलस्तंभ के उपर से बाहर निकल गई और इसके तुरऋत बास जोशुआ किमिच के क्रॉस पर गेंद को आईवरी कोस्ट के गोलरक्षक ग याहिया फाफना ने रोक कर अपनी टीम को पिछड़ने से बचाया।
स्ट्राइकर यान डायमंड ने मैच के 30 वें मिनट बाएं से गेंद को संभाल तेज फर्राटा लगाया नीचा क्रॉस अमाड डियालो को दिया और उनके शॉट को जर्मनी के डिफेंडर नथानल ब्राउन ने पैर से रोकने की कोशिश लेकिन लौटती गेंद को वहीं बॉक्स में खड़े कैसी ने गोल में डाल कर आईवरी कोस्ट को 1-0 से आगे कर दिया। आईवरी कोस्ट ने दूसरे हाफ में भी मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। जर्मनी के कोच जूलियन नगेलसमन ने मैच के 60वें मिपट में डेनिज उनदव और नदीम अमीरी को बतौर बदलू खिलाड़ी उतारा। नदीम अमीरी के मैच के 68 वें मिनट में बॉक्स के भीतर बढ़िया क्रॉस पर डेनिज उनदव ने सिर से आईवरी कोस्ट के गोलरक्षक याहिया बाफना को छका गेंद को गोल में डाल कर जर्मनी को एक एक की बराबरी दिला दी।
आईवरी कोस्ट के कोच फाई ने मैच के 85 में मिनट यान डायमंड की जगह निकोलस पेप को उतारा। इवान गुसेंड ने जर्मनी की रक्षापंक्ति को बाहर निकाला लेकिन बाएं से बढ़ने वाले साइमन एडिनगरा के कमजोर शॉट पर गेंद गोल के करीब से बाहर निकल गई और आईवरी कोस्ट को मैच में दुबारा बढ़त लेने का यह मौका गंवाना महगा पड़ा। डेनिस उनदव ने लुकस नेमचा द्वारा इंजुरी टाइम के चौथे मिनट में बढ़ाई गेंद को संभाल दनदनाता शॉट जमा गोलरक्षक फाफना को छका मैच का अपना दूसरा गोल कर जर्मनी को 2-1 से जीत दिला कर आईवरी कोस्ट और उसके प्रशंसको का दिल तोड़ दिया। दोनों टीमों ने जिस तरह की आक्रामक और रोचक फुटबॉल खेली उससे इस मैच का आदर्श नतीजा एक एक गोल से ड्रॉ ही होना चाहिए था लेकिन जर्मनी ने आखिरी क्षण तक हार न मानने के जज्बे से डेनिज उनदव के गोल से जीत कर ही दम लिया। आइवरी कोस्ट की आक्रामक फुटबॉल पर जर्मनी के खिलाड़ियों की परस्पर तालमेल से जुगलबंदी से एक दूसरे की ओर गेंद बढ़ाने की रणनीति की जीत हुई।
हमारे पास है जीत का जज्बा और टीम भावना: जॉनाथन
जर्मनी के डिफेंडर जॉनाथन थाह ने अपनी टीम की आईवरी कोस्ट पर जीत पर कहा,‘ हमारे पास विश्व कप में कामयाब होने के लिए जरूरी हर चीज है, जीत का जज्बा और टीम भावना। हमने आइवरी कोस्ट के खिलाफ आखिर तक हार नहीं मानी और मैच में बराबर हमले बोलने जारी रखे। बदलू खिलाड़ियों ने मैच में हममें नई उर्जा भर दी। डेनिस की बेशक उनके शानदार खेल के लिए तारीफ की जानी चाहिए।’





