गुरिदर होंगे एफआईएच हॉकी 5 टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान ,सुमित उपकप्तान

भारत, पाक, मलयेशिया,पोलैंड व स्विटजरलैंड की टीमें करेंगी शिरकत

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : फुलबैक गुरिदर सिंह पहले एफआईएच हॉकी 5 टूर्नामेंट में भारत की नौ सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम की कप्तानी करेंगे। ओलंपियन आक्रामक मिडफील्डर सुमित टीम के उपकप्तान होंगे। यह टूर्नामेंट लुसाने (स्विटजरलैंड) में 5 और 6 जून को होगा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम इसमें मलयेशिया, चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, पोलैंड और मेजबान स्विटरजलैंड से खेलेगी। भारतीय टीम इसमें शिरकत करने के लिए 1 जून को रवाना होगा।

यह भारतीय पुरुष हॉकी टीम में टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता टीम और बीते बरस एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी के खिलाडिय़ों की मिली जुली टीम है।भुवनेश्वर में जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में शिरकत करने वाली भारतीय टीम के गोलरक्षक पवन और संजय, भारतीय सीनियर हॉकी टीम के खेल चुके मनदीप मोर, गुरसाहिबजीत सिंह, और गुरिंदर सिंह के साथ ओलंपियन सुमित और दिलप्रीत सिंह को भी शामिल किया गया है। इस भारतीय टीम में शामिल पवन, संजय, रबिचंद्र और संजय 2018 मेें हॉकी 5 फॉर्मेट में खेले गए यूथ ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली टीम में शामिल थे। भारतीय टीम में बीते बरस व प्रशांत कुमार चौहान, स्ट्राइकर सुदीप चिरिमाको और बॉबी सिंह धामी को बतौर स्टैंडबाय चुना गया है।

एफआईएच हॉकी 5 टूर्नामेंट के लिए चुनी भारतीय टीम है:
पवन, सजय, मनदीप मोर, गुरिंदर सिंह(कप्तान), सुमित (उपकप्तान), रबिचंद्र सिंह, दिलप्रीत सिंह, मोहम्मद रहीन मौसीन।
स्टैंडबाय : प्रशांत कुमार चौहान, बॉबी सिंह धामी व सुदीप चिरिमाको।

हॉकी के अलग प्रारूप को समझने में मिलेगी मदद: रीड
चीफ कोच ग्राहम भी भारतीय हॉकी टीम के साथ लुसाने जाएंगे। भारत के चीफ हॉकी कोच ग्राहम रीड ने कहा, ‘ लुसाने में होने वाला एफआईएच हॉकी 5 टूर्नामेंट हमें हॉकी के अलग प्रारूप को समझने में मदद मिलेगी। इस टूर्नामेंट में विश्व स्तरीय प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ हमें तेज और रोमांचक हॉकी खेलने की संभावना को लेकर खासे उत्साहित है। इस टूर्नामेंट के लिए हमने जो टीम चुनी है वह भले ही युवा हो लेकिन यूथ ओलंपिक में इस प्रारूप में नुमाइंदगी कर चुके भारत के कई हॉकी खिलाड़ी शामिल हैं।Ó