सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : बाएं हाथ के स्पिनर अनुकूल राय को सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चयन समिति ने श्रीलंका में होने वाली आगामी त्रिकोणीय वन डे क्रिकेट सीरीज के लिए भारत ए टीम में शामिल किया। 9 से 21 जून तक होने वाली इस त्रिकोणीय वन डे क्रिकेट सीरीज में भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए टीमें शिरकत करेंगी। अनुकूल रॉय को बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे की जगह भारत ए टीम में शामिल किया गया है। हर्ष दुबे को अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले इकलौते क्रिकेट टेस्ट और तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है।
श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय वन डे क्रिकेट सीरीज के लिए भारत ए की अपडेटेड टीम : तिलक वर्मा (कप्तान), रियान पराग (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बड़ोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर),विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल काम्बोज, अरशद खान, अनुकूल राय।





