सोच लखनउ से शुरू के पांच छह ओवरों में ही मैच छीन लेने की थी
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : विराट कोहली का मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर (आरसीबी) के लिए यह लगातार 19 वां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन है। लखनउ सुपर जायंटस (एलएसजी) के खिलाफ आईपीएल 2026 पहला ऐसा मौका है जब विराट कोहली अपने करियर में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले और 49 रन बनाकर उसे पांच विकट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। विराट कोहली 49 रन की इस पारी के साथ मौजूदा संस्करण में फिलहाल कुल सबसे ज्यादा 226 रन के साथ ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया। विराट कोहली इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते हुए घुटने में चोट खा बैठे थे।
विराट कोहली ने कहा, ‘मैं पहले मैच से बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं अभी भी सौ फीसदी फिट नहीं हूं, पर मैं जिस शिद्दत से खेला उससे खुश हूं। पिछले मैच में मरे घुटने में कुछ सूजन आ गई थी। बीते चार पांच दिन से मेरी तबियत बहुत अच्छी नहीं थी। मैं पूरी तरह रंगत में वापस की कोशिश कर रहा हूं। मैं लखनउ सुपर जायंटस के खिलाफ बुधवार मैंने अच्डी शुरुआत की और जिस शिद्दत से खेला उससे खुश हें। फिर भी मैं कहूंगा कि मैच को खत्म कर आरसीबी को जिता कर मैदान से लौटना चाहता था। कई बार हालात पर भी गौर करते हैं और मैच के आगे बढ़ने के साथ पिच खासी धीमी हो चली थी। मैं अपने अंदाज में खेलना जारी रखना चाहता था। बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच सामान्य से धीमी थी। बीते चार दिन बेहद गर्म रहे और इससे पिच सूख गई। ऐसे में हमारी सोच लखनउ सुपर जायंटस से शुरू के पांच छह ओवरों में ही मैच छीन लेने की थी। बल्लेबाजी पॉवरप्ले इसीलिए बेहद अहम था। मैं कहूंगा कि मैं जिस सोच से खेला उससे खुश हें। मैंने अपनी टीम को मैच में शुरू में ही आगे कर दिया।हमारी टीम के पास बल्लेबाजी में पर्याप्त विकल्प हैं और इसी कारण हमारे बल्लेबाज बेखौफ और आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं।





