रविवार दिल्ली नेटवर्क
भारत ए- ऑस्ट्रेलिया ए पुरुष टीमें तीन वन डे मैचों की सीरीज भी खेलेंगी
नई दिल्ली : भारत ए पुरुष टीम मेहमान ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अपने घर में पुड्डूचेरी में 22 से 25 सितंबर तथा 29 सितंबर से 2 अक्टूबर में चार चार दिन के दो क्रिकेट मैच खेलेगी। भारत ए पुरुष क्रिकेट टीम इसके बाद पुड्डूचेरी में 6, 9 और 11 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन वन डे मैचों की क्रिकेट सीरीज खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया ए के लिए भारत ए के खिलाफ खेलने वाले कई खिलाड़ी 2027 में भारत में बॉर्डर गावसकर टेस्ट सीरीज में खेलते दिखाई पड़ सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने बुधवार रात भारत ए (पुरुष और महिला) टीमों, भारत अंडर 19 (पुरुष और महिला) टीमों के साथ सीनियर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज भारत में मैचों के स्थान और कार्यक्रम की घोषणा की।
ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम भारत के खिलाफ 2018 के बाद पहली बार मल्टी फॉर्मेट क्रिकेट सीरीज खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम भारत ए महिला टीम के खिलाफ 12 और 15 सितंबर को मोहाली में दो टी 20 क्रिकेट मैचों की सीरीज खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम भारत ए महिला टीम के खिलाफ 17, 20 और 23 सितंबर को धर्मशाला में तीन वन डे क्रिकेट मैच खेलेंगी। साथ ही भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीमें 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक एक चार दिवसीय मैच खेलेगी। भारत की अंडर 19 आईसीसी पुरुष वन डे विश्व कप चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ राजकोट में 18, 21 और 23 सितंबर को तीन वन डे मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत अंडर 19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर 9 टीम इसके बाद 27 से 30 सितंबर तक और फिर 5 से 8 अक्टूबर तक अहमदाबाद में चार चार दिन के दो मैच खेलेगी।
भारतीय महिला टीम मेहमान जिम्बाब्वे के खिलाफ अक्टूबर, 2026 में अपने घर में तीन टी 20 और तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज खेलेगी। भारत की महिला टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज रायपुर में खेलेगी जबकि तीन वन डे अंतर्राष्टीय मैचों की सीरीज वड़ोदरा में खेली जाएगी। इंग्लैंड ए महिला टीम, इंग्लैंड महिला अंडर टीम और श्रीलंका महिला अंडर टीमें भी भारत की महिला टीमों के खिलाफ भारत में खिलाफ घरेलू सीजन में खेलने आएगी।





