भारत को अपनी टी 20 क्रिकेट की नीति पर नए सिरे से चर्चा की जरूरत
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : अपने घर में आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप खिताब बरकरार रखने के बाद भारत अपने पिछले छह टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में पांच में से दो मेजबान आयरलैंड से उसके घर में और इंग्लैंड से उसके घर में पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश के बेनतीजा अधूरा खत्म होने के बाद अगले तीन मैच हार कर 0-3 से पिछड़ गया सीरीज हार चुका है। भारत टी 20 विश्व कप जीतने के पहले 2023 से एक भी टी 20 सीरीज और टूर्नामेंट नहीं हारा था। टी 20 विश्व कप जिताने वाले कप्तान सूर्य कुमार यादव को टीम से बाहर कर श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने के बाद से भारत के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड के हाथों छह में से पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में बदलाव और नए खिलाड़ियों को आजमाने के नाम पर मिली यह हार जरूर चीफ कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन पर जरूर सवाल खड़े करती है। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर इंग्लैंड दौरे पर बेशक चार मैचों में दो अर्द्धशतक सहित190 रन बना मौजूदा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में शीर्ष पर चल रहे हैं लेकिन वह अपने साथियों न तो बल्ले और न गेंद से अनुकरणीय प्रदर्शन करा पाए हैं। अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में सीरीज गंवाने के बाद भारत की कोशिश मेजबान इंग्लैंड से साउथम्पटन में सीरीज का पांचवां व आखिरी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच जीत सम्मान बचाने की होगी। भारत को अपनी टी 20 क्रिकेट की नीति पर नए सिरे से चर्चा की जरूरत है।
श्रेयस अय्यर के बाद भारत के लिए शुरू के चार मैचों एक अर्द्बशतक सहित अभिषेक 128 रन बना दूसरे स्थान पर हैं। श्रेयस और अभिषेक को छोड़ कर शीर्ष और मध्यक्रम का चरमराना ही भारत के इंग्लैंड से टी 20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज गंवाने का कारण है। वैभव सूर्यवंशी को मौजूदा सीरीज के तीन में से दो मैचों में उनके आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ नेअपनी रफ्तार से उनके लेग स्टंप को निशाना बना कर आउट किया है। बावजूद इसके वैभव सूर्यवंशी में आत्मविश्वास की कमी नहीं दिखाई देती है। बहुत मुमकिन है कि वैभव सूर्यवंशी शनिवार को आर्चर को निशाना बना कर सीनियर भारतीय टीम के लिए अपनी पहली बड़ी अंतर्राष्ट्रीय पारी खेले। भारत के लिए शिवम दुबे ने चार मैचों में कुल 71रन, इशान किशन कुल 66 जबकि उपकप्तान तिलक वर्मा कुल 51 और वैभव सूर्यवंशी तीन मैचों में 42 रन बना पाए है। इंग्लैंड के लिए तीन मैचों में रफ्तार सौदागर जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने छह छह , सैम करेन ने चार मैचों में चार विकेट सहित और पहला मैच खेलने वाले साकिब महमूद ने मिलकर 19 विकेट बांटे हैं जबकि आदिल रशीद (4 विकेट), विल जैक्स 3 विकेट) और लियाम डासन (एक विकेट) ने आठ विकेट बांटे हैं। भारत के अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी को इंग्लैंड के रफ्तार के सौदागर आर्चर व टंग की रफ्तार का इस्तेमाल कर जरूरी बड़ी पारी खेलने को बेताब होगी।
कप्तान सूर्य कुमार यादव को बाहर करने, अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को कार्यभार प्रबंधन के चलते टी 20 सीरीज से बाहर रखने, हार्दिक पांडया के चोट के चलते बाहर होने, टी 20 विश्व कप की खिताबी जीत के हीरो संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा के इंग्लैंड के नम मौसम में अचानक लय खो देने से इंग्लैंड के नम मौसम में भारतीय टीम एकदम उखड़ी उखड़ी नजर आई। 15 बरस के विस्फोटक बल्लेबाजी की नई सनसनी कहे जाने वाले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे,तीसरे और चौथे में मौका दिए जाने पर तेज आगाज के बाद कुल 42 रन बनाने के बावजूद दिखाया कि वह बड़े मंच पर खेलने में सक्षम है।
इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रुक ने एक अर्द्बशतक सहित 139,फिल साल्ट ने दो अर्द्बशतक सहित 129, जैकब बैथल ने एक अर्द्धशतक सहित 89 रन बनाए जबकि टॉम बेंटन ने चार मैचों में दो में ही बल्लेबाजी की और कुल 39 रन बनाए। भारत के लिए बेशक चार मैचों में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने चार मैचों में चार, हर्षित राणा ने तीन मैचों में तीन चिकेट, प्रिंस यादव ने दो मैचों में दो विकेट चटकाए हैं जबकि स्पिनर अक्षर पटेल ने चार मैचों में दो, वरुण चक्रवर्ती ने तीन मैचों में मात्र एक विकेट लिया। भारत को अब आगे जिम्बाब्वे के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए अपनी रणनीति पर फिर से विचार करने की जरूरत है।
शनिवार : भारत व इंग्लैंड ,पांचवां व अंतिम टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच (शाम सात बजे से)





