अफगानिस्तान के स्पिनर खरोट ने चटकाए चार विकेट
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : कप्तान शुभमन गिल और इशान किशन के तूफानी शतकों और दोनों की तीसरेविकेट की 224 की तेज भागीदारी की बदौलत भारत ने मेहमान अफगानिस्तान के खिलाफ लखनउ के इकाना स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को पहले बल्लेबाजी की दावत पाकर 49.5 ओवर में 402 रन बनाए।भारत ने 31 वें 40 वें ओवर के बीच दस ओवरों में 120 रन बनाए और मात्र इशान किशन के रूप में इकलौता व तीसरा विकेट 37 वें ओवर में 320 रन पर खोया। भारत ने अपने आखिरी आठ विकेट मात्र 82 रन जोड़ कर गंवाए। बाएं हाथ के स्पिनर नंगलया खरोट (4/76) और लेग स्पिनर राशिद खान(3/48) बाएं हाथ के स्पिनर नंगलया खरोट (4/76) अफगानिस्तान के कामयाब गेंदबाज रहे।
इशान पारी (125 रन,79 गेंद, 7 छक्के, 14 चौके) भारत की पारी के 37 वें और बाएं हाथ के स्पिनर नंगलया खरोट के छठे ओवर की तीसरे गेंद को उड़ाने की कोशिश में बदलू खिलाड़ी अलिखिल को स्कवॉयर लेग पर कैच थमा आउट हुए और भारत ने अपना तीसरा विकेट 320 रन पर खोया। शुभमन गिल (154 रन, 110 गेंद,चार छक्के, 22 चौके) अंतत: बाएं हाथ के स्पिनर नंगलाया खरोट के दसवें और पारी के 43 वें ओवर की तीसरी गेंद को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश अंतत: डीप कवर में दरवेश रसूली को कैच थमा कर आउट हुए और भारत ने चौथा विकेट 360 रन पर खोया। केएल राहुल (0) उनकी इसी स्कोर पर उनकी गेंद को उड़ाने की कोशिश में लॉन्ग ऑन इब्राहिम जादरान को कैच थमा बेठे। उपकप्तान श्रेयस अय्यर (26 रन,24 गेंद, एक छक्का, एक चौका) पारी के दसवें और बाएं हाथ के स्पिनर नंगलया खरोट ने अपने दसवें ओवर की तीसरी गेंद को उड़ाने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर जादरान को कैच दे बैठे और भारत ने छठा विकेट 371 रन पर खो दिया। गुरनूर बराड़ (3 रन, 7 गेंद) लेग स्पिनर राशिद खान की गुगली को पढ़ नहीं पाए और उनकी गेंद को उड़ाने की कोशिश में लॉन्ग आफ पर जादरान को कैच दे दिया और भारत ने सातवां विकेट 387 रन पर खोया और अर्शदीप सिंह (3 रन) ने स्पिनर गजनफर की गेंद को उड़ाने की कोशिश में राशिद खान को लॉन्ग ऑन पर कैच थमाया। वाशिंगटन सुंदर (19 रन, 19 गेंद, एक चौका) ने लेग स्पिनर राशिद खान की स्पिन गेंद को फ्लिक करने की कोशिश में विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज को कैच थमा दिया और भारत ने नौवां विकेट 396 रन पर खोया। प्रिंस यादव (5) के रनआउट होने से एक गेंद के बाकी रहते भारत की पूरी टीम 402 रन पर आउट हो गई।
शुभमन गिल ने तेज गेंदबाज बिलाल समी के सातवें और पारी क 33 वें ओवर की पहली गेद को लेग साइड पर फ्लिक कर 77गेंद खेल कर 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना नौवां वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट शतक पूरा किया और अगली गेंद पर लेग बाइ के चौके से भारत 250 पर पहुंचा। इशान किशन ने समी के इसी और पारी के 33 वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके जड़ कर 71 गेंदे खेल कर चार छक्कों और 14 चौकों की मदद से अपना दूसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय शतक पूरा किया। समी के इस ओवर में 21 रन बने। इशान ने इससे पहले वन डे 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 210 रन बनाए। इशान किशन ने अपने शुरू के 50 रन 52 गेंद पर और अगले 50 रन मात्र 21 गेंदों पर पूरे किए।
भारत की 29 वें ओवर की समाप्ति पर शुभमन गिल 95 और इशान किशन 56 रन पर थे और इसके बाद इशान ने चौकों छक्कों क झड़ी लगा दी। भारत ने 30 ओवर में दो विकेट पर 220 रन बनाए थे। 31 वें से 35 ओवर के बीच भारत ने 74 रन बनाए।शुभमन गिल ने पारी के 36 वें और मोहम्मद सलीम के छठे ओवर की तीसरी गेंद को स्ट्रेट ड्राइव कर चौका जड़ इशान के साथ दूसरे विकेट के लिए 200 रन की भागीदारी की। रोहित शर्मा (48 रन, 39 गेंद, 2 छक्के, 6 चौके) अफगानिस्तान के तुरुप के लेग स्पिनर राशिद खान के दूसरे और पारी के 14 वें ओवर पहली गुगली को पढ़ नहीं पाए और पिछले पैर पर जाकर खेलने की कोशिश में चूके और बोल्ड हो गए और भारत ने दूसरा विकेट 96 रन पर पारी को खोया। रोहित के आउट होने के साथ उनकी कप्तान शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट की 87 रन की भागीदारी टूट गई। शुभमन गिल ने बाएं हाथ के स्पिनर नंगलया खरोट की ऑफ स्टंप पर पड़ कर जरा बाहर निकलती गेंद को लॉन्ग ऑन के उपर से उड़ा 38 गेंद खेल कर दो छक्कों और छह चौकों की मदद से सीरीज का अपना लगातार अर्द्धशतक पूरा किया।
इशान किशन ने ऑफ स्पिनर हशमतुल्लाह शाहिदी के चौथे और पारी के 28 वें ओवर की पांचवीं की गेंद को पुल कर चौका जड़ गेंद कर दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 52 गेंद खेल कर अपना 2023 के बाद पहला वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट शतक पूरा किया। पारी के 29 वें और गजनफर के पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर दो रन दौड़ कर कप्तान शुभमन गिल ने इशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की और अगली गेंद पर चौका जड़ भारत काो दो विकेट पर 200 रन पर पहुंचाया । रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान द्वारा टॉस जीत पहले बल्लेबाजी की दावत दिए पद भारत की पारी शुरु की। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (4 रन, 9गेंद, एक चौका) ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को कट करने की कोशिश की लेकिन बेकवर्ड पॉइंट पर नंगलया खरोट ने बढ़िया कैच लपक और भारत ने पहला विकेट खो दिया।





