हार्दिक पांडया की फिटनेस को ले कोई अपडेट नहीं
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : लंबे कद के तेज गेंदबाज हर्षित राणा के घुटने के ऑपरेशन से ठीक होने के बाद सीनियर राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति को रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए भारत की टीम में जोड़ा है। भारत फिलहाल अफगानिस्तान से धर्मशाला और लखनउ में शुरू के दोनों मैच जीत 2-0 की निर्णायक बढ़त के साथ तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज अपने नाम कर चुका है।
बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा,‘ हर्षित राणा ने घुटने के ऑपरेशन के बाद बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में रिहैबलिटेशन पूरा करने के लिए चेन्नै में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी वन डे के लिए भारतीय टीम में जोड़ा है।
बीसीसीआई ने ऑलराउंडर हार्दिक पांडया की फिटनेस को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया। ऐसा बताया गया है कि हार्दिक बीसीसीआई के सेंटर आफ एक्सिलेंस में वन डे सीरीज की तैयारी के दौरान पैर में खिंचाव आ गया था। विराट कोहली की जांघ की मांसपेशी में खिंचाव के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा तीन वन डे मैचों की सीरीज से बाहर रहने के बा हालांकि उनकी फिटनेस को लेकर भी बीसीसीआई ने कोई अपडेट नहीं दिया है लेकिन बताया जा रहा है कि वह भारत के इंग्लैंड दौरे पर उसके खिलाफ उसके घर में वन डे क्रिकेट सीरीज के लिए भारत की ओर से खेलने के लिए फिट हो जाएंगे। वहीं हर्षित राणा2026 पुरुष आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप की तैयारी मैच में बुरी तरह अपने घुटने में चोट खा बैठे थे। इस चोट के चलते वह भारत की टी 20 विश्व कप टीम से बाहर हो गए थे।
भारत की अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नै में तीसरे और आखिरी वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए भारत की अपडेटेड टीम है : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर),इशान किशन (विकेटकीपर), नीतिश कुमार रेड्डी , वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा।





