- भारत को गेंदबाजी संयोजन की बाबत गंभीरता से सोचना होगा
- सभी निगाहें फिर वैभव पर, श्रेयस की कप्तानी कसौटी पर
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 15 बरस 99 दिन में मौजूदा सीरीज में इग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में खेलने उतर कर सचिन तेंडुलकर (15 बरस, 205) के भारत के लिए सबसे उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने उतरने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। भले ही वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 10 गेंदों में इंग्लैंड के रफ्तार के सौदागर जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की गेंदों एक एक छक्का जड़ कुल दो छक्कों की मदद से मात्र 14 रन बनाए लेकिन उन्होंने दर्शा दिया कि वह भारत की सीनियर क्रिकेट टीम के साथ कदमताल करने को तैयार हैं। भारत के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के पारी के 17 वे ओवर में तीन बैकफुट नो बॉल का लाभ उठाकर जैकब बैथल ने चार छक्कों और एक चौके सहित 29 रन बनाने सहित 46 गेंदों पर पांच छक्कों और पांच चौके की मदद से अविजित 76 रन बनाकर भारत से जीत छीन इंग्लैंड को सीरीज का दूसरा टी 20 मैच चार विकेट से जिता कर पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी। दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा अधूरा समाप्त हो गया था। नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम को सीरीज में एक एक की बराबरी पाने के लिए मेजबान इंग्लैंड से नॉटिंघम में तीसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच हर हाल में जीतना होगा। इग्लैंड ने तीसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय भी जीत यदि 2-0 की बढ़त ले ली तो फिर भारत के लिए पांच मैचों की सीरीज जीतना की आस टूट जाएगी और तब वह ज्यादा से ज्यादा इस बस ड्रॉ ही करा सकता है। सभी निगाहें एक बार फिर बल्लेबाजी की नई सनसनी भातर के वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी।
भारत की इस मौजूदा दौरे पर आयरलैंड से दो मैचो की टी 20 सीरीज 0-2से हारने के बाद इंग्लैंड से दूसरा टी अंतर्राष्ट्रीय हार कर इस दौरे पर तीसरी हार के बाद अपनी सही एकादश को चुनना बड़ी चुनौती होगा। भारत की बल्लेबाजी में किसी बड़े बदलाव की संभावना नजर नहीं नजर आती है। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपने चिर परिचित अंदाज में आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं और नौजवान वैभव सूर्यवंशी ने जिस विश्वास से दस गेंदों में 14 रन बनाए और इशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर, उपकप्तान तिलक वर्मा ने टुकड़ों टुकड़ों सहित उपयोगी पारियां खेली है उससे बल्लेबाजी में बदलाव की गुंजाइश नहीं दिखती है। टी 20 विश्व कप चैंपियन भारत की नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में इस आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर शुरू के चार में से तीन टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में हार से उनकी कप्तानी कसौटी पर है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी माना है कि भारत सही योजना बनाने में चूका और स्थिति का सही आकलन नहीं कर पाया। टी 20 विश्व कप विजेता बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह लेने के बाद आलोचनाओं से घिरे श्रेयस अय्यर के सामने छोटी छोटी बातों पर ध्यान देकर भारत को जीत की राह पर लौटाना होगा।
अकेले बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को छोड़ कर बाकी दोनों लेग स्पिनरों रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती की जिस तरह स्वीप और रिवर्स कर इंग्लैड के कप्तान हैरी ब्रुक, जैकब बैथल और टॉम बेंटन ने जमकर धुनाई की उससे उसे तीसरे टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए भारत को अपने गेंदबाजी संयोजन की बाबत गंभीरता से सोचना होगा। दरअसल आईपीएल में भारत की सपाट पिचों पर रनों का अंबार लगाने बाद इंग्लैंड के नम मौसम में खासतौर पर स्विंग होती गेंदबाजी के खिलाफ अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर को छोड़ कर बाकी भारतीय बल्लेबाज रनों के लिए जूझते नजर आए। खासतौर पर लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का बैथल के हाथों धुनाई के बाद जिस तरह आत्मविश्वास टूटा भारत को उनकी जगह ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह नवोदित स्विंग गेंदबाज प्रिंस यादव को तीसरे टी 20 अंतर्राष्ट्रीय के लिए भारत की एकादश में शामिल करने की बाबत गंभीरता से सोचना होगा।
तीसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय: भारत वि इंग्लैंड (रात दस बजे से, नॉटिंघम)।
मैं किसी एक खिलाड़ी को दोषी नहीं ठहराना चाहता : श्रेयस अय्यर
भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा,‘ मुझे मालूम है कि दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय कहां हमारे हाथ से फिसल गया, बावजूद इसके मैं इसके लिए किसी एक खिलाड़ी को इसके लिए दोषी नहीं ठहराना चाहूंगा। जहां तक लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के नो-बॉल करने की बात है ,मेरा मानना है कि वह जोरदार वापसी करेंगे। फिर 17 वें मैच हमारे हाथ से फिसल गया और बिश्नोई को सीखना होगा। तिलक वर्मा ने अंतिम व 20 वे ओवर में शानदार 20 रन बनाए। इंग्लैंड के जैकब बैथल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और हमारे गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। मेरा मानना है कि सैम करेन ने मैदान की थाह ले ली थी और हमारे बाएं हाथ के बल्लेबाजों को शॉट ही नहीं खेलने दिए। हमारे बाएं हाथ के बल्लेबाज लेग साइड पर मजबूत है और सैम करेन ने उन्हें लेग साइड पर खेलने ही नहीं दिया। जहां तक 15 बरस 99 दिन की उम्र में भारत के लिए इंग्लैड के खिलाफ अपना टी 20 अंतर्राष्ट्रीय करियर शुरू करने वाले वैभव सूर्यवंशी की बात है तो मैं कहूंगा कि वह जेहनी तौर पर बहुत मजबूत है और उन्हें बल्लेबाजी करते देख मैं रोमांचित हो उठा था। वैभव के नर्वस होने की आशंका नहीं थी क्योंकि उन्होंने बीते कई महीनों और बरसों से गजब की क्रिकेट खेली है। वैभव को मौके के मुताबिक प्रदर्शन करते देख बहुत अच्छा लगा।’
पॉवरप्ले का भरपूर इस्तेमाल करने की जरूरत : ब्रुक
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक्स ने कहा, ‘मैदान की लंबाई और बहती हवा को देख हम जानते थे कि हम भारत द्वारा जीत के लिए रखे 191 रन को हासिल कर सकते हैं। हम पॉवरप्ले के बाद जहां थे उससे खुश हैं। जैकब बैथल ने शानदार पारी खेल। जहां तक सैम करेन की बात है उन्होंने मैदान की लंबाई और बहती हवा के रूख का सही अनुमान लगाया। मेरा मानना है कि हमें पॉवरप्ले का भरपूर इस्तेमाल कर अधिक से अधिक रन बनाने की जरूरत है। बैथल गजब के प्रतिभशाली खिलाड़ी हैं और अपनी उम्र से ज्यादा परिपक्व हैं। बैथल के सामने उनका लंबा करियर है।‘





