जस्ट के दो गोल से बढ़त लेने वाले न्यूजीलैंड को ईरान ने दो दो की बराबरी पर रोका

Iran held New Zealand to a 2-2 draw after the latter had taken the lead with two goals from Just

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : आक्रामक मिडफील्डर इलिजा जस्ट के दो गोल से दो बार बढ़त लेने वाले न्यूजीलैंड को ईरान ने फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में लॉस एंजेल्स में ग्रुप जी के मैच मेंमंगलवार सुबह दो दो की बराबरी पर रोक दिया। अमेरिका के खिलाफ लड़ाई के 15 जून को 107 दिन के थमने के बाद ईरान ने गजब का जीवट दिखा उसके घर में अपना पहला मैच खेल कर सेंटर बैक रमीन रजियान और आक्रामक मिडफील्डर मोहम्मद मोहिबी के एक एक गोल से मैच दो दो ड्रॉ करा दिखा की उसे मुश्किलों से उबरना आता है। इलिजा जस्ट न्यूजीलैंड की ओर विश्व कप के एक मैच में एक से ज्यादा गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बन गए। न्यूजीलैंड के लिए दो गोल करने वाले इलिजा जस्ट ने मैच ड्रॉ रहने के बाद कहा,‘मेरे लिए दो गोल करना वाकई खास था।

ईरान के स्ट्राइकर मेहदी तरेमी ने मैच शुरू होते ही बॉक्स के भीतर पहुंच तेज शॉट जमा न्यूजीलैंड के गोलरक्षक मैक्स क्रोकंब का इम्तिहान जरूर लिया लेकिन उन्हें छका गोल नहीं कर पाए। इलिजा जस्ट ने मैच के सातवें मिनट में गोल कर न्यूजीलैंड को बढ़त दिला दी।

इलिजा जस्ट ने कहा,‘ ड्रॉ मैच से एक अंक पाना ठीक है । हमारे लिए बहुत सकारात्मक रहा। एक गोल करने के बाद मैने दूसरा गोल करने का सपना संजोया और इसमें कामयाब रहा।‘

इलिजा जस्ट ने पहला गोल क्रिस वुड के अभियान पर दागा। इलिजा जस्ट ने कुछ क्षण बाद गेंद को भारतीय मूल के सरप्रीत सिंह की ओर बढ़ाया लेकिन उनके शॉट को ईरान के गोलरक्षक अलीरेजा बियरनवंड ने रोक दिया। ईरान केतरेमी ने 20 गज की दूरी से दनदनाता शॉट जमा गोल करने की कोशिश की लेकिन गेंद गोलस्तंभ की बल्ली को टकरा कर बाहर निकल गई।

पानी के पहले अंतराल केबाद कोच अमरी गलियोनी के मार्गदर्शन में ईरान ने अपना खेल संभाला। डिफेंडर रमिमन रेजियान ने न्यूजीलैंड के गोलरक्षक क्रोकम्ब को छका मैच के 32 वें मिनट में गोल ईरान को एक की बराबरी दिला दी। इलिजा जस्ट ने दूसरे हाफ के नौवें मिनट में गोल कर न्यूजीलैंड को 2-1 से आगे कर दिया।रेजियान के क्रॉस पर मोहम्मद मोहबी ने मैच के 64 वें मिनट में सिर से गोल कर ईरान को दो दो की बराबरी दिला दी।न्यूजीलैंड 1 जून को जब मिस्र के खिलाफ खेलने उतरेगा तो उसे विश्व कप में अपनी पहली जीत की तलाश होगी। बेल्जियम की टीम की टी 21 जून को बेल्जियम से भिड़ेगी।