सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : बदलू स्ट्राइकर अमाद डियालो के आखिरी मिनट में दागे इकलौते गोल की बदौलत आइवरी कोस्ट ने इक्वेडोर को फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप ई के मैच में सोमवार सुबह 1-0 से हरा कर पूरे तीन हासिल कर अपना अभियान शानदार ढंग से शुरू किया। एक समय मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा लेकिन अमाद डियालो ने 90 वें मिनट बॉक्स के ठीक उपर से गोल दाग कर आइवरी कोस्ट को फिलाडेल्फिया स्टेडियम में ऐसी यादगार जीत दिलाई की उसके प्रशंसक झूम उठे।
भले ही पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ लेकिन यह खासा रोचक रहा। इक्वेडोर के जॉन यिबेह ने आइवरी कोस्ट के पेनल्टी बॉक्स के ठीक उपर से तेज शॉट जमाया लेकिन गेंद गोलस्तंभ की बल्ली को टकरा कर बाहर निकल गई। इक्वेडोर के पेड्रो वाइट के पास पर एलन मिंडा ने इसके तुरंत बाद लहराता शॉट लगाया और आइवरी कोस्ट के गोलरक्षक याहिया फाफना के परास्त होने के बसद एक बाद गेंद गोलस्तंभ की बल्ली को टकरा कर बाहर निकल गई।आइवरी कोस्ट के यान डायमंड ने दाएं छोर से तेज फर्राटे लगा गेंद को लेकर निकले लेकिन गोल करने से चूकते रहे बाजोमना टोरे के तेज नीचे ड्राइव पर इक्वेडोर के गोलरक हरनान गालिंडेज ने रोक कर उनका हमला बेकार कर दिया। दूसरे हाफ में दोनेां टीमो को मौके लेकिन कोई भी इसे शुरू में भुनाने में नाकाम रही इक्वेडोर के इनर वेलेंशिया ने दूसरे हाफ के शुरू में मुश्किल कोण से शॉट जमाया जो लक्ष्य चूक गया। आइवरी कोस्ट के स्ट्राइकर आइल वाही के शॉट पर गेंद गोलस्तंभ की बल्ली को टकरा कर बाहर निकल गई।धीरे धीरे आइवरी कोस्ट ने मैच पर अपनी पकड़ बनाई और गेंद अपने कब्जे में रखी। मैच के अंतिम मिनट में अमाद ने अंतत: बेहतरीन गोल कर आइवरी कोस्ट को मैच जिता दिया।
हम विश्व कप में इतिहास बनाने आए हैं : अमाद
आइवरी कोस्ट के लिए मैच का इकलौता व विजयदाई गोल करने वाले अमाद डियालो ने कहा,‘हमें इस जीत की बहुत जरूरत थी। हम विश्व कप में इतिहास बनाने आए हैं। हमें अपने ग्रुप में अभी दो मैच और खेलने हैं और हमें इनमें जीत की सोच के साथ उतरना होगा। हमें एकाग्र रहना होगा। हम जानते थे कि हमारे लिए बाकी इक्वेडोर के खिलाफ मुश्किल रहने वाला है क्योंकि हम उनके शारीरिक से मजबूत उसके खिलाड़ियों से वाकिफ थे। हम जानते कि इक्वेडोर के खिलाड़ी हमारे लिए दिक्कत पेश कर सकते हैं, लेकिन हम एकाग्र रहे और हमें एकाग्र रहना होगा।‘‘
हम हर मैच जीतना चाहते हैं : डायमंड
आइवरी कोस्ट के स्ट्राइकर यान डायमंड ने कहा,‘ हम जोरदार संघर्ष कर हासिल जीत से फूले नहीं समा रहे। अपने देश की नुमाइंदी करना हमेशा खुशी की बात होती है। यह मुश्किल है क्योंकि हम आइवरी कोस्ट की नुमाइंदगी करते हैं। हम अपने परिवारों, अपने दोस्तो और अजीजों के लिए खेल रहे है। हम विश्व कप में पूरी शिद्दत से खेलना चाहते हैं। हम हर मैच जीतना चाहते हैं। हम इतिहास में अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं। हम बतौर टीम मिलकर इतिहास में छाप छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।‘
मैच का यह नतीजा हम नहीं चाहते थे : बिकासी
इक्वेडोर के कोच सेबेस्तियन बिकासी ने कहा,‘ दूसरे हाफ में हमने जरूरी तालमेल बैठाया और हम कम से कम मैच ड्रॉ कराने की स्थिति में थे। आइवरी कोस्ट जैसी मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ हमने बहुत कोशिश की। मैच का यह नतीजा हम नहीं चाहते थे लेकिन यह तो बस आगाज है। हमें आगे मेहनत जारी रखनी होगी।‘





