खलील अहमद जांघ की हड्डी की मांसपेशी में चोट के चलते आईपीएल 2026 से हुए बाहर

Khaleel Ahmed ruled out of IPL 2026 due to a hamstring injury

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : चेन्नै सुपर किंग्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद जांघ की हड्डी की मांसपेशी में चोट के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।सीएसके ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि खलील अहमद को जांघ की चोट से उबरने में 12 हफ्ते लग सकते हैं। खलील अहमद केकेआर के खिलाफ 14 अप्रैल को चेन्नै सुपर किंग्स के लिए अपने आखिरी ओवर की पांचवीं गेद पर जांघ की मांसपेशी में आई चोट के चलते मैदान से हट गए थे और उनका यह ओवर गुरजपनीत सिंह ने पूरा किया। अब बहुत मुमकिन है खलील के बाहर होने चेन्नै सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी गुरजपनीत सिंह ही संभाले।

खलील के चोट के चलते बाहर होने से चोट से पहले ही नाथन एलिस के बाहर और महेंद्र सिंह धोनी के चलते न खेल पाने से कमजोर चेन्नै सुपर किंग्स और कमजोर हो गई है। धोनी अभी भी पुट्ठे की चोट से उबरने में जुटे हैं। सीएसके ने एलिस की जगह स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया था, लेकिन वह भी पूरी तरह से इससे उबरने में जुटे हैं। चोट से बाहर खलील अहमद का बतौर तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी विकल्प साबित हो सकते है। सीएसके की टीम अब तक पांच मैचों में दो जीत पाई और अपना अगला मैच शनिवार को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।