दिल्ली को छह विकेट से हरा पंजाब किंग्स शीर्ष पर बरकरार
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : मैन आफ द’ मैच विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का शतक भी दिल्ली कैपिटल्स न आया। प्रभसिमरन सिंह (76 रन, 26 गेंद,5 छक्के, 9 चौके ) प्रियांशु आर्य (43 रन, 17 गेंद,पांच छक्के व दो चौके) की सलामी जोड़ी की मात्र 6.5 ओवर में शतकीय भागीदारी तथा कप्तान श्रेयस अय्यर की मात्र 36 गेंद पर 7 छक्कों और 3 चौकों की बदौलत अविजित 71 रन की पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने सात गेंद के बाकी रहते दिल्ली कैपिटल्स के 20 ओवर में दो विकेट पर 264 रन के पहाड़ को पार कर चार विकेट पर 265 रन बना शनिवार को छह विकेट से जीत दर्ज कर आईपीएल 2026 में शीर्ष स्थान बरकरार रखा।
पंजाब किंग्स सात मैचों में छठी जीत और केकेआर के खिलाफ मैच बारिश के चलते अधूरा खत्म होने के चलते कुल 13 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है। दिल्ली कैपिटल्स सात मैचों में तीन जीत और चार हार के साथ छह अंक ले छठे स्थान पर है।
इससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की 67 गेंद पर 9 छक्कों और 16 चौके की बदौलत अविजित 152 रन की पारी और नीतिश राणा (91 रन,44 गेंद, 11 चौके और चार छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 220 रन की रिकॉर्ड भागीदारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर264 रन का पहाड़ का स्कोर बनाया। दिल्ली ने आईपीएल के इतिहास का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया केएल राहुल का स्कोर किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा आईपीएल में बनाया गया सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। केएल राहुल आईपीएल में 150 रन या इससे अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। केएल ने अपने 150 रन 66 गेंद खेल कर नौ छक्के और 16 चौके जड़े। उन्होंने 47 गेंद खेल कर 5 छक्कों और 12 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया।।केएल राहुल (अविजित 152) आईपीएल में 150 या इससे अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय हैं और क्रिस गेल (175)ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 2013 और ब्रेंडन मैकुलम ने आरसीबी के खिलाफ 158 के बाद ऐसा कारनामा करने वाले इसके इतिहास के तीसरे बल्लेबाज है।
केएल राहुल जब मात्र 12 रन पर थे तब शशांक सिंह ने डीप स्कवॉयर लेग पर कैच जरूर टपकाया कैच चार रन के लिए बाउंड्री के बाहर निकल गई। शशांक सिंह ने पॉवरप्ले के पांचवें ओवर में स्वीपर कवर पर कैच टपकाया और गेंद फिर चार रन के लिए बाहर निकल गई। दिल्ली कैपिटल्स ने पॉवरप्ले में एक विकेट पर 68 रन बनाए जो उसका पॉवरप्ले का इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है। केएल राहुल अक्सर अतीत में पॉवरप्ले में धीमे पड़ जाते थे लेकिन शनिवार को भी वह आक्रामक अंदाज में खेल और तेज रन गति बरकरार की। केएल राहुल ने पारी के सातवें ओवर में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद पारी के 11 वें लगातार दो चौके जड़े और 26 गेंदो में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। केएल राहुल जब 51 रन पर थे तब वैशाख विजयकुमार अपनी ही गेंद पर उनका रिटर्न कैच लेने से चूक गए। केएल राहुल ने मात्र 47 गेंद आईपीएल में अपना सबसे तेज शतक पंजाब किंग्स ने 15 वें ओवर में छक्का जड़ पूरा किया। नीतिश राणा अंतत: 91 रन बनाकर जेवियर बार्टलेट की गेंद को उड़ाने की कोशिश मे पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को कैच थमा शतक जड़ने से चूक गए।नीतिश राणा ने बार्टलेट की गेंदों पर कुल 44 गेंदों में उनके 12 वें ओवर में दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 28 बनाए ।
जवाब में पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन और प्रियांश आर्य की सलामी जोड़ी ने शुरू के छह ओवर के पहले बल्लेबाजी पॉवरप्ले में 116 रन जोड़ जो कि आईपीएल के इतिहास दूसरा सबसे बड़ा पॉवरप्ले स्कोर है। पंजाब किंग्स ने तीसरे ओवर में तब 50 रन पूरे किए जब प्रियांश आर्य ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल छक्का जड़ा और प्रभसिमरन ने पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में मुकेश कुमार की गेंद पर छक्का जड़ा अपनी टीम को 100 के पार पहुंचाया। कप्तान बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने सातवशं आवर में पंजाब के ओनर प्रियांय आर्य को समीर रिजवी के हाथों और लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने आठवें ओवर में प्रभसिमरन को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिल्ली की मैच में वापसी। की उम्मीद जगाई। कुलदीप यादव ने कूपर कोनॉली (17) को बोल्ड कर अपना दूसरा विकेट चटका पजाब किंग्स का स्कोर दसवे ओवर में तीन विकेट पर 145 कर दिया।
लुंगी एंगिडी के सिर में चोट के चलते मैदान से बाहर जाने पर दिल्ली के लिए कनकशन सब के रूप में उतरे लेग स्पिनर विपराज निगम की गेंद पर 11 वें ओवर में छक्का जड़ा। करुण नायर ने श्रेयस (28 रन) का 15 वें ओवर में कैच टपकाया दिल्ली के हाथ आया जीत का मौका गंवाया। श्रेयस ने अगली तीन गेंदों में दो छक्के व एक चौका जड़ा। श्रेयस ने जोश के साथ होश दिखा कर पंजाब किंग्स को जिताकर ही दम लिया।





