सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के धुरंधर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कंधे और कोहनी की परेशानी से उबरने के बाद आइपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने जाने की इजाजत मिल गई है। स्टार्क के अगले महीने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में खेलने की उम्मीद है। 36 बरस के मिचेल स्टार्क ले अपन आखिरी क्रिकेट मैच जनवरी के आखिर में बीबीएल के लिए सिडनी सिक्सर्ज के लिए खेल कर उसे फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। बदकिस्मती से बीबीएल में सिडनी सिक्सर्ज के पर्थ स्कारचर्स के खिलाफ मैच में वह एक कैच लपकने की कोशिश में अपने बाएं कंधे के बल बुरी तरह गिर गए थे और तब उनकी कोहनी में बड़ी चोट आई थी। फरवरी में ब्रेक के बाद जब स्टार्क दुबारा गेंदबाजी करने लौटे तो उन्होंने अपनी कोहनी में कुछ सूजन महसूस की थी और इससे ही उनके आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स केल लिए खेलने आने में देरी हो गई थी। स्टार्क के साथ नियमित टेस्ट कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड का पूरी तरह फिट होना ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर है।
ऐसा माना जा रहा है कि स्टार्क करीब एक हफ्ते सिडनी में गेंदबाजी की और किसी तरह का दर्द नहीं महसूस किया। स्टार्क शुक्रवार को भारत के उड़ान पकड़ सकते हैं। स्टार्क को भारत पहुंच कर खुद को यहां के माहौल में ढालने और 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में मैच खेलने से करीब एक हफ्ते की जरूरत होगी।
स्टार्क इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच टेस्ट की एशेज टेस्ट सीरीज में 31 विकेट ले मैन ऑफ सीरीज रहे थे।





