सुल्तानपुर की मुस्लिम महिलाओं ने बहराइच के दंगाईयों को सामाजिक समरसता का संदेश दिया

Muslim women of Sultanpur gave the message of social harmony to the rioters of Bahraich

रविवार दिल्ली नेटवर्क

सुल्तानपुर : बहराइच के दंगाईयों को सुल्तानपुर की मुस्लिम महिलाओं ने सामाजिक समरसता का अनोखा संदेश दिया है। सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव में मुस्लिम महिलाओं ने मां भगवती की मूर्ति स्थापित की है और हिंदू महिलाओं के साथ मिलकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

महिलाओं ने कहा कि धार्मिक मतभेद से अधिक बड़ा कद‌ इंसानियत का होता है। वहीं सुल्तानपुर जंक्शन पर काम करने वाले रेल कर्मचारी और रेल अधिकारियों की पत्नियों ने वैष्णो माता पूजा समिति नाम की एक महिला संस्था बनाई है।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के बाद सुल्तानपुर ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत विजय दशमी को होती है। इस दौरान यहां की मुस्लिम महिलाओं ने हिंदू महिलाओं के साथ मिलकर एक महिला कमेटी तैयार की है। जिसकी पहल पर मां भगवती की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। सुल्तानपुर सिटी के लक्ष्मणपुर मोहल्ले में स्थित रेलवे कॉलोनी परिसर अंतर्गत 1983 से प्रतिमा स्थापना की जो शुरुआत हुई है। वह एक अनोखे अंदाज में पहुंच चुकी है।