सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड के दो दागे दो और लियो ऑस्टिगार्ड के एक गोल से नॉर्वे ने इराक को फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप आई के मैच मे बुधवार को बोस्टन के बोस्टन स्टेडियम में 4-1 से बड़ी जीत के साथ जोरदार आगाज किया। नॉर्वे को इंजुरी टाइम के आखिरी मिनट में इराक के आयमन हुसैन के आत्मघाती गोल के इनाम के रूप में मिला दिलचस्प बात यह रही कि आयमैन हुसैन 39वें मिनट में गोल कर इराक के हीरो बने लेकिन आखिरी क्षणों के आत्मघाती गोल ने उन्हें विलेन बना दिया। इस शताब्दी में नार्वे और इराक पही बार विश्व कप में शिरकत कर रहे हैं। स्टार स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड ने डेविड मुलर वुल्फ के क्रॉस पर मैच के 29 वें गोल कर नॉर्वे का खाता खोला। आयमैन हुसैन ने दस मिनट बाद आमिर अली के चिप क्रॉस पर नॉर्वे के गोलरक्षक ओएन नेलैंड को छका सिर से गेद को गोल में डाल कर इराक को एक एक की बराबरी दिला कर अपने देश के लिए विश्व कप फुटबॉल में गोल करने वाला फुटबॉलर बनने का गौरव हासिल कर लिया।
अर्लिंग हालैंड ने इराक के जाहिद हुसेन और जलाल हसन के बीच गलती का लाभ उठा कर 43 वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल कर नॉर्वे को2-1 कर दिया। नॉर्वे की टीम हाफ टाइम तक 2-1 से आगे थी। लियो ऑस्टिगार्ड ने डेविड मुलर वुल्फ की जगह बदलू खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरने के करीब चार मिनट बाद मैच के 73वें मिनट में गोल कर नॉर्वे को 3-1 से आगे कर मैच पर उसकी पकड़ बना ली। इराक के आयमैन हुसैन के इंजुरी टाइम के आखिर में दागे गोल आत्मघाती गोल से नॉर्वे ने 4-1 से मैच जीत लिया।
गर्व है हम विश्व कप में जीत के साथ आगाज करने में कामयाब रहे : हालैंड
नॉर्वे के स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड ने कहा, ‘मेरा इराक के खिलाफ मैच में पहला गोल बढ़िया था लेकिन दूसरा गोल शानदार था। मुझे अपनी टीम में हर किसी पर गर्व है कि हम विश्व कप जीत के साथ आगाज करने में कामयाब रहे। हम जानते हैं कि हमारा अगला मैच हमारे लिए और मुश्किल होगा और हमें इसमें और बेहतर खेलना होगा। हमने जीत की आस की थी और खुशकिस्मत है हम जीतने में कामयाब रहे। हमारी जीत से हमारे देश में हर कोई खुश हो पार्टी कर रहा होगा।‘





