गलारजा के गोल से पराग्वे ने तुर्किए को हरा बाहर किया

Paraguay defeated and eliminated Türkiye with a goal from Galarza

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : मातियाज गलारजा के मैच के 64 वें सेकंड में दागे इकलौते गोल से पराग्वे ने तुर्किए को सैन फ्रांसिस्को में फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच में शनिवार सुबह ग्रुप डी के मैच में 1-0 से हरा बाहर कर पहली जीत दर्ज की। अमेरिका की टीम अपने शुरू के दो मैच जीत छह अंकों के ग्रुप डी से सबसे पहले अंतिम 32 में पहुंच चुकी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया और पराग्वे के दो दो मैचों में एक एक जीत और एक एक हार से समान रूप से तीन तीन अंक है। पराग्वे के मुकाबले बेहतर गोल अंतर के चलते ऑस्ट्रेलिया ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर है।

आंद्रियाज क्यूबाज ने मैच शुरू होते ही गंद संभाल कर गेंद जूलियो एंसिस्को की ओर बढ़ाई और उनसे गेंद को गलारजा ने संभाला और बाएं पैर से शाट जमा मरिह दिमराल और गोता लगाते तुर्किए के उगुरकन काकिर के बीच से गेंद को निकाल गोल में डाल पराग्वे का खाता खोला।

हाफ टाइम तक 0-1 से पिछड़ रही तुर्किए ने दस खिलाड़ियों से खेल रही पराग्वे के खिलाफ बराबरी पारी के पूरी ताकत झोंक दी लेकिन उसे गोल करने मे कामयाबी नहीं मिली।तुर्किए के हाकन कलहागलू ने वॉली जमा गेंद को गोल से बाहर मार, डेनिज गुल सिर से अर किनन यिलदिज के निशाने बहुत करीब से चूके और पराग्वे ने आखिरी तक अपनी बढत बरकरार रख मैच जीत लिया।