सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की पीठ के सिडनी में ताजा स्कैन के बाद उन्हें फिर से सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की टीम में आईपीएल2026 के लिए जुड़ने की इजाजत मिल गई। कमिंस इस अप्रैल के आखिरी तक एसआरएच की टीम में वापसी की योजना बना रहे हैं। कमिंस आईपीएल में एसआरएच के नियमित कप्तान हैं और वह इसके शुरू होने पर टीम के साथ शरू थे, लेकिन इस महीने के शुरू में पीठ की चोट के अपने पहले से तय स्कैन को कराने के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए थे। कमिंस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक जवाब में लिखा कि वह 25 मार्च के राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के लिए एसआरएच टीम से जुड़ने की योजना बना रहे हैं। पीठ की इसी चोट के चलते पैट कमिंस टी 20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर रहे थे। एसआरएच कमिंस की बतौर तेज गेंदबाज शिद्दत से कमी महसूस कर रही है। एसआरएच फिलहाल पांच मैचों में दो जीत के साथ चौथै स्थान पर है।पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन फिलहाल मौजूदा आईपीएल में एसआरएच की कप्तानी कर रहे हैं। चोट से उबरने के बाद एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी से आरसीबी की टीम में वापसी की है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अभी भी बीबीएल में आई चोट से उबरने में जुटे हैं और दिल्ली कैपिटल्स को अभी भी उपलब्ध नहीं है।





