- राजस्थान को हरा उसका गणित बिगाड़ सकती है मुंबई इंडियंस
- फिर सभी निगाहें राजस्थान के वैभव व यशस्वी की तूफानी जोड़ी पर
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : रंग में चल रहे वैभव सूर्यवंशी के तूफानी 93 रन की बदौलत जयपुर मे लखनउ सुपर जायंटस को बड़े स्कोर वाले मैच में सात विकेट से हरा लगातार तीन हार के सिलसिले को तोड़ने वाली राजस्थान रॉयल्स की निगाहें अब मुंबई इंडियंस को रविवार को मुंबई में 14 वें और आखिरी रिटर्न लीग मैच में भी हरा कर आईपीएल 2026 के प्ले ऑफ में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बनने पर लगी हैं। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस पर मौजूदा संस्करण सहित अपने पिछले पांच में तीन मैच जीते हैं और वह रविवार को जीत के साथ अपने दबदबे को आगे बढ़ाने के मकसद से उतरेगी राजस्थान रॉयल्स के फिलहाल 13 मैचों में सात जीत और छह हार स 14 अंक हैं और वह फिलहाल चौथे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 13 मैचों में 9 हार और चार जीत के साथ नौवें स्थान पर और प्ले ऑफ की होड़ से बाहर हो चुकी है। मुंबई इंडियंस बावजूद इसके राजस्थान पर जीत के साथ उसका गणित बिगाड़ कर उसे प्ले ऑफ की होड़ से बाहर कर सकती है।
राजस्थान रॉयल्स को सब कुछ भुला कर अपना ध्यान सिर्फ और सिर्फ मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत पर लगाना होगा। पंजाब किंग्स और केकेआर के 13-13 मैचों में छह-छह जीत और सात -सात हार और अपना कोलकाता में मैच बारिश के चलते बेनतीजा अधूरा समाप्त होने से 13 -13 अंक हैं और इन दोनों में जो भी टीम अपने अपने आखिरी लीग जीती तो भी अधिकतम 15 अंक ही होंगे। यशस्वी जायसवाल के तेज 70 रनों और अपने सलामी जोड़ीदार वैभव सूर्यवंशी (39 रन) के साथ मात्र पांच ओवर म 80 रन की तूफानी भागीदारी से राजस्थान रॉयल्स ने मुंबईइंडियंस को अपने दूसरे घरेलू मैदान गुवाहाटी में बारिश के चलते 11-11 ओवर के मैच में 27 रन से हराया था और तब वैभव के मुंबई इंडियंस और दुनिया के धुरंधर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर जड़े छक्के की खूब चर्चा हुई थी।
राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी लीग मैच जिताने का दारोमदार एक बार फिर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी पर रहेगा। खासतौर पर यशस्वी जायसवाल की भूमिका मुंबई के वानखेड़े की पिच पर खासी अहम रहने वाली क्योंकि वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं और इसके मिजाज से बखूबी वाकिफ है।वैभव सूर्यवंशी(579 रन) ने शुरू के 13 मैचों में राजस्थान रॉयल्स के लिए एक शतक और तीन अर्द्ध शतक सहित सबसे ज्यादा रन बनाए हैं जबकि ध्रुव जुरैल(420 रन) ने पांच, यशस्वी जायसवाल( 370 रन) ने तीन, कप्तान रेयन पराग (11मैच, 258 रन) और डॉनोवान फरेरा (12 मैच, 249 रन) ने दो दो अर्द्धशतक जड़े हैं और रवींद्र जडेजा(11 मैच, 142 रन) ने सही वक्त पर उपयोगी पारियां खेल कर उसकी नैया पार लगाई है। मुंबई इंडियंस के लिए स्पिनर अल्लाह मुहम्मद गजनफर (10 मैच , 14 विकेट), तेज गेंदबाज कार्बिन बॉश (5 मैच, 11 विकेट), शार्दूल ठाकुर (8 मैच, 10 विकेट), अश्विनी कुमार (3 मैच , 6 विकेट), हार्दिक पाडंया (9 मैच, 4 विकेट) , जसप्रीत बुमराह ( 13 मैच, 4 विकेट), ट्रेंट बोल्ट (5 मैच, 2 विके, अंगद बावा (3 मैच, 2 विकेट) ने विकेट जरूर चटकाए लेकिन सही वक्त पर उसके गेंदबाजों की विकेट चटकाने की कमजोरी उसके मौजूदा आईपीएल में निराशाजनक प्रदर्शन का बड़ा कारण है।
मुंबई इंडियंस के लिए शुरू के 13 मैचों तिलक वर्मा (13 मैच, 356रन) व रेयन रिकल्टन ( 11 मैच, 436रन) और ने एक एक शतक और दो दो अर्द्ध शतक जड़े उसके सबसे कामयाब बल्लेबाज रहे हैं। मुंबई इंडियंस के लिए नमन धीर (312 रन), रोहित शर्मा ( 8 मैच, 283 रन) ने दो- दो अर्द्धशतक जड़े है जबकि सूर्य कुमार यादव (12 मैच, 210 रन) शेर फन रदरफर्ड (8 , 123 रन) ने एक एक अर्द्धशतक वक्विंटन डी कॉक (3 मैच, 132 रन) ने एक शतक जड़ा है जबकि देर से टीम से जुड़े विल जैक (6 मैच, 106 रन) का रनों के लिए जूझना उसे जरूर अखर रहा है। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को राजस्थान रॉयल्स के शुरू के 13 मैचों में सबसे कामयाब तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ( 18विकेट), नैंड्रे बर्गर (10 मैच, 9 विकेट), ब्रजेश शर्मा (10 मैच, 11 विकेट) व लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (9 मैच, 11 विकेट) से रविवार को चौकस रहने की जरूरत होगी। राजस्थान रॉयल्स के लिए बाएं हाथ के स्पिनर यशराज पंजा (5मैच, 6 विकेट), रवींद्र जडेजा(11 मैच, 8 विकेट), संदीप शर्मा (6मेच, 5 विकेट) को भी रविवार को मुंबई इंडियंस के सही वक्त पर विकेट चटकाने की जरूरत होगी।
ध्यान मुंबई इंडियंस से आखिरी लीग मैच जीतने पर : वैभव
मौजूदा आईपीएल में तीसरी बार मैन ऑफ द मैच रहे वैभव सूर्यवंशी ने कहा, ‘लखनउ सुपर जायंटस के खिलाफ जयपुर में मैच में किसी तरह की हड़बड़ी करने की बजाय मैं क्रीज पर कुछ वक्त बिताना चाहता था। मैं जानता था कि मेरे क्रीज पर टिकने का लाभ हमारी राजस्थान रॉयल्स टीम के अन्य बल्लेबाजों को होगा। मैं जानता था कि मैं किसी भी गेंदबाज की गेंद को उड़ा सकता हूं और इसीलिए मैंने किसी तरह की हड़बड़ी नहीं दिखाई। मैं अखबार कतई नहीं पढ़ता। मैं हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करता हूं। अब हम अपना पूरा ध्यान मुंबई इंडियंस से अखिरी लीग मैच जीतने पर है।’
आईपीएल में बल्लेबाज हावी, गेंदबाज असहाय: हार्दिक
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांडया ने कहा, ‘ मुझे कोलकाता के ईडन जैसी पिच पर जिस पर गेंदबाज अपना कुछ कमाल दिखा सकते हो खेलने में कोई परेशानी है क्योंकि आईपीएल अब बल्लेबाज ही हावी होते दिखाई दे रहे और गेंदबाज असहाय नजर आ रह हैं। हमने इस आईपीएल में पूरे सीजन ही निराशाजनक प्रदर्शन किया हालांकि हमारी टीम में कोई भी ऐसा करना नहीं चाहता। मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं की हमें जो मौके मिले हम उन्हें भुना नहीं पाए।हमने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मच में 20 रन कम बनाए।
रविवार का मैच : राजस्थान रॉयल्स वि मुंबई इंडियंस (मुंबई,दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से)





