जॉन मैक्गिन के गोल से स्कॉटलैंड की हैती पर संघर्षपूर्ण जीत

Scotland's hard-fought victory over Haiti thanks to John McGinn's goal

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : जॉन मैक्गिन के पहले हाफ के इकलौते गोल की बदौलत स्कॉटलैंड ने हैती को फॉक्सबरो (मैसाचूसेटस) में फीफा विश्व कप फुटबॉल में ग्रुप सी में अपने पहले मैच में रविवार सुबह 1-0 से हरा कर पूरे तीन अंक पाए। स्कॉटलैंड की टीम इस जीत की बदौलत ग्रुप सी में शीर्ष पर पहुंच गई। इस मैच गोल करने के गिने चुने ही साफ मौके दिखे। दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम मं दोनों ही टीमों ने मैच पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश की। स्काटलैंड के मैक्टोमिने ने मैच के सातवें मिनट में सिर से गेंद को बाहर मार कर अपनी टीम को बढ़त दिलाने का मौका गंवा दिया।

पूरे जीवट से खेलने वाली हैती की टीम ने स्कॉटलैंड पर दबाव बनाने के प्रयास जारी रखे। मैक्गिन ने मच के 29 वें मिनट में बेन गेनन डॉक द्वारा उछाली गेंद को पेनल्टी बॉक्स के उपर संभाल गोल में डालकर स्कॉटलैंड का खाता खोला। गर्मी के चलते पानी के अंतराल के बाद हैती को आगे बढ़ने के मौके मिले और उन्होंने गोल करने के कई मौकृ मिले लेकिन एगस गन गेंद को गोल मे डालने से चूक गए। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने हमले जरूर बोले लेकिन इन्हें भुनाने में नाकाम रहीं। मैक्गिन को दूसरे हाफ में भी गोल कर अपनी और टीम की बढ़त बढ़ाने का मौका लेकिन दबाव में उनका निशाना लक्ष्य चूक गया, हैती को दूसरे हाफ में गोल कर बराबरी का मौका मिला लेकिन वह इसको भुनाने में नाकाम रही। हेटी के फ्रांजे पियरे ने स्कॉटलैंड की रक्षापंक्ति के खिलाड़ियों के उपर ासे दाएं छोरसे आए क्रॉस को गेंद में डालने की कोशिश लेकिन चूक गए