सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : 23 वर्षीय बाएं हाथ के नौजवान ऑलराउंडर श्रेयांश शेडगे को चोट के चलते बाहर हुए नीतिश कुमार रेड्डी की जगह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज जाने वाली भारतीय टीम में शामिल किया गया। श्रेयांश को भारत ए के लिए श्रीलंका में त्रिकोणीय वन डे क्रिकेट सीरीज में 147 रन बनाने और सटीक गेंदबाजी कर दो विकेट लेने इनाम भारत की दोनों सीरीज के लिए चुनी गई टी 20 टीम में जगह के रूप में मिला है।
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा(उपकप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर,रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडग, प्रसिद्ध कृष्णा।
नीतिश रेड्डी ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के चेन्नै में तीसरे और आखिरी वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच में बाएं क्वाडिरसेप्(चतुरशिष्क) की चोट से और परेशानी महसूस की थी। नीतिश रेड्डी अब बीसीसीआई के बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में कम से कम एक महीने रिहैब करेंगे , जिससे की वह श्रीलंका में अगस्त में होने वाली दो टेस्ट की क्रिकेट सीरीज के लिए फिट हो सके। मोहम्मद सिराज (कार्यभार प्रबंधन) और वरुण चक्रवर्ती (पैर की चोट) पहले ही भारत की टी 20 टीम से बाहर है। भारत की टीम आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में 26 और 28 जून को दो टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेगी। टीम इंडिया इसके बाद इंग्लैंड में उसके खिलाफ पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत की टीम इंग्लैंड के खिलाफ -चेस्टर ली स्ट्रीट (1 जुलाई), मैनचेस्टर सीरीज (4 जुलाई), नॉटिंघम (7 जुलाई), ब्रिस्टल (9 जुलाई) और साउथम्पटन (10 जुलाई) और तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी।





