चोट के चलते श्रेयंका बाहर, प्रेमा भारत की टी 20 महिला विश्व कप टीम में

Shreyanka out due to injury; Prema joins India's Women's T20 World Cup squad

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : ऑफ स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटील के नीदरलैंड के खिलाफ मैच में टखने में आई चोट के इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप से भारतीय टीम से बाहर हो गई है। श्रेयंका की जगह भारत ने इंग्लैंड में महिला टी 20 क्रिकेट विश्व कप के लिए प्रेमा रावत को अपनी टीम में शामिल किया है। आईसीसी महिला टी 20 विश्व की तकनीकी समिति ने श्रेयंका पाटील की जगह प्रेमा रावत को अी 20 विश्व कप के बाकी मैचो के लिए भारतीय टीम में शामिल करने की इजाजत दे दी है। महिला एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट में भारत ए के विजय अभियान में प्रेमा रावत आठ विकेट लेकर दूसरी सबसे कामयाब गेंदबाज रही थी। भारत ए के बीते बरस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टी 20 मैचों में प्रेमा रावत ने सात विकेट चटकाए थे।

भारत की आईसीसी महिला टी 20 क्रिकेट विश्व कप के लिए अपडेटेड टीम है : हरमनप्रीत कौर(कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्ज, भारती फूलमाली , दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रीचारिणी, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, कांति गौड, राधा यादव व प्रेमा रावत

प्रेमा की जगह निकी प्रसाद भारत ए टी 20 टीम में
प्रेमा को टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किए जाने के चलते महिला सीनियर चयन समिति ने इंग्लैंड ए के खिलाफ सीरीज के लिए निकी प्रसाद को भारत ए टी 20 टीम में और मीनू मणि को भारत ए वन डे टीम में शामिल है।
इंग्लैंड ए के खिलाफ भारत ए अपडेटेड महिला टी 20 टीम : अनुष्का शर्मा (कप्तान), वृंदा दिनेश (उपकप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर),उमा छेत्री, वैष्णवी शर्मा, पूर्विया वर्लेकर, जिंतीमणि कालिता, साइन ठाकोर, सिमरन बहादुर, श्वेता सहरावत, दिया यादव, मीनू मणि, शबनम शकील, तनुजा कंवर, निकी प्रसाद।

इंग्लैड ए के खिलाफ भारत ए अपडेटेड महिला वन डे टीम : हरलीन देयोल (कप्तान), प्रतिका रावल (उपकप्तान), प्रिया पूनिया, तनीषा सिंह, जी कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), तेजल हसबनीस, निकी प्रसाद, तनुजा कंवर, वैष्णवी शर्मा, शबनम शकील, सयाली सतघरे, जिंतीमणि कालिता, साइमा ठाकोर, मीनू मणि।