स्पेन ओयरजबल के दो गोल से ऑस्ट्रिया पर दमदार जीत दर्ज कर प्री क्वॉर्टर फाइनल में

Spain reaches the pre-quarterfinals after a commanding victory over Austria, driven by two goals from Oyarzabal

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : स्ट्राइकर माइकल ओयरजबल के दो और पैडो पोरो के एक गोल की बदौलत स्पेन ने ऑस्ट्रिया पर शुक्रवार सुबह लॉस एंजेल्स स्टेडियम में 3-0 से दमदार जीत के साथ फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के प्री क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। स्पेन2010 में दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्व कप के बाद पहली बार नॉकआउट में पहुंचा है। स्पेन अब क्वॉर्टर फाइनल में स्थान बनाने के लिए 6 जुलाई को पुर्तगाल से भिड़ेगा।

17 बरस के स्ट्राइकर लमाइन यमाल ने पहले ही मिनट में ऑस्ट्रिया के गोल पर शॉट यूरोपीय चैंपियन स्पेन को बढ़त दिलाने की कोशिश लेकिन उनका शॉट गोलस्तंभ की बल्ली को टकरा कर निकल गया। स्पेन के लिए यमाल और ओयरजबल ने बराबर हमले बोल कर दबाव बनाया। स्पेन के मर्क कुकरेला ने कॉर्नर किक पर गेंद को गोल में जरूर डाला लेकिन उनके ऑस्ट्रिया के गोलरक्षक अलेक्जेंढर शेल्गर के खिलाफ फाउल करने पर यह गोल अमान्य कर दिया गया। ओयरजबल ने मैच के 36 वें मिनट में कुकरेला से बाएं से मिले पास पर तेज यॉट जमा पलक झपकते ही गेंद को गोल में डाल मौजूदा विश्व कप कर अपना तीसरा गोल कर स्पेन का खाता खोला। अलेक्स बाइना की फ्री किक पर गेंद गोलस्तंभ की बल्ली को टकरा कर बाहर निकल गई और स्पेन हाफ टाइम से ठीक पहले अपनी बढ़त को दुगुनी करते करते रह गया। ओयरजबल के गोल से स्पेन हाफ टाइम तक 1-0 से आगे था।

ऑस्ट्रिया को मैच में गोल करने के इक्के दुक्के मौके ही मिले। ऑस्ट्रिया के माइकल ग्रेजारिटिश्च ने मर्सल सबिटाइजर के क्रॉस पर गोल करने का मौका चूके जबकि सासा कलईदचिस ने सबीटाइजर के क्रॉस पर सिर से गेंद को गोल में डालने से चूके। बाइना के बाएं से क्रॉस पर मैच के 66 वें मिनट पेड्रो पोरो ने सिर से गोल कर स्पेन की बढ़त 2-0 कर दी। लमाइन यमाल के शॉट को गोलरेखा पर ऑस्ट्रिया के डिफेंडर डेविड अलाबा ने रोकने की कोशिश लेकिन लौटती गेंद को संभाल ओयरजबल ने चतुराई से गेंद को 89 वें मिनट में गोल में डाल कर मैच का अपना दूसरा गोल कर स्पेन को 3-0 कर दिया। यह मैच का तीसरा और आखिरी गोल साबित हुआ।

स्पेन के गोलरक्षक उनई साइमन 2022 से विश्व कप में अपने लगातार पांचवें मैच में एक भी गोल नहीं खाया। स्पेन क टीम 2022 में मोरक्को से 0-0 की बराबरी के बाउ शूटआउट में उससे हारी थी उनई साइमन ने इसके साथ ही 1990 के विश्व कप में वाल्टर जेंगा के लगातार पांच मैचों में एक भी गोल न खाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।