स्वीटी कुजूर अंडर 18 महिला हॉकी एशिया कप में भारत की 18 सदस्यीय टीम की कप्तान होंगी

Sweety Kujur will captain the 18-member Indian team for the Under-18 Women's Hockey Asia Cup

भारतीय टीम पहला मैच मलयेशिया के खिलाफ खेलेगी

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : तेज तर्रार आदिवासी स्ट्राइकर स्वीटी कुजूर 29 मई से 6 जून तक काकामिगहारा (जापान) में होने वाले अंडर 18 महिला हॉकी एशिया कप टूर्नामेंट में भारत की 18 सदस्यीय टीम की कप्तान होंगी। कोच पूर्व ओलंपियन रानी रामपाल के मार्गदर्शन में इस टूर्नामेंट में शिरकत करने जाने भारत की अंडर18 महिला टीम के पास खुद को एशिया की मजबूत अंडर 18 टीमों के खिलाफ खुद कदे आंकने का मौका मिलेगा। इस टूर्नामेंट में भारत पूल ए मेंदक्षिण कोरिया। मलयेशिया और सिंगापुर के साथ है। भारत की अडर 18 महिला हॉकी टीम भोपाल में कई हफ्तों तक शिविर में तेयारी करने के बाद इस टूर्नामेंट में शिरकत करने जाएगी।
पूल ए और पूल बी से दो दो शीर्ष टीमें 5 जून को खेले जाने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेगी। फाइनल 6 जून को खेला जाएगा। महिला अंडर 18 एशिया कप की तैयारी के लिए भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार अंडर महिला 18 हॉकी मैचों की सीरीज खेली। महिला अंडर 18 हॉकी एशिया कप में भारत अपने अभियान का आगाज 30 मई को मलयेशिया के खिलाफ करने के बाद 31 मई को दक्षिण कोरिया से और 2 जून को पूल ए के आखिरी मैच में 2 जून को सिंगापुर के खिलाफ खेलेगी
लक्ष्य बेखौफ हॉकी खेल कर खिताब के लिए मजबूत चुनौती पेश करना : रानी रामपाल

महिला अंडर 18 हॉकी एशिया कप टूर्नामेंट के लिए चुन भारतीय टीम की बाबत कोच ओलंपियन रानी रामपाल ने कहा,‘महिला हॉकी एशिया कप अंडर18 के लिए चुनी गई भारतीय टीम नौजवान खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी का अनुभव हासिल करने के साथ बड़े दबाव वाले मैचों की जरूरतों को समझने मंच है। कई हफ्तों तक चले शिविर में हमारी अंडर18 टीम का मकसद फिटनेस, रणनीतिक ढांचे और टीम के तालमेल पर रहा। भारत की अंडर 18 महिला टीम देश की नुमाइंदगी करने को प्रेरित और रोमांचित है। हमारा लक्ष्य बेखौफ हॉकी खेल कर खिताब के लिए मजबूत चुनौती पेश करना है।

महिला अंडर 18 एशिया कप के लिए भारतीय टीम :
गोलरक्षक : महक परिहार, खिली कुमारी।
रक्षापंक्ति: सुगन सांगा, नीलम टोपनो, रुबिना बाक्सला, किरण एक्का, सुलोचिनी।
मध्य पंक्ति : श्रुति कुमारी, दिया, स्नेहा दावड़े, रश्मीन कौर, नम्मी गीताश्री, पुष्पा मांझी।

अग्रिम पंक्ति : नौशीन नाज, स्वीटी कुमारी (कप्तान), प्रियंका मिंज, संदीपा कुमारी, नैंसी सरोहा।

भारत के मैचों का कार्यक्रम भारतीय समयानुसार :
30 मई ,2026 :भारत वि मलयेशिया(सुबह साढ़े पांच बजे से)।
31 मई, 2026: भारत वि दक्षिण कोरिया (सुबह साढ़े पांच बजे से)।
2 जून : 2026 : भारत वि सिंगापुर((सुबह साढ़े नौ बजे से)।
5 जून : दोनों सेमीफाइनल।
6जून: फाइनल और स्थान निर्धारण मैच
पूल ए : भारत, दक्षिण कोरिया, मलयेशिया, सिंगापुर
चीन, जापान, चीनी ताइपे व बांग्लादेश की टीमें पूल बी में हैँ