स्विटजरलैंड मुहीम के आत्मघाती गोल से कतर के खिलाफ ड्रॉ पर मजबूर

Switzerland forced a draw against Qatar through a Muhim own goal

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : एम्बोलो के 17 वें मिनट में पेनल्टी किक पर दागे गोल की बदौलत बढ़त लेने के बाद मिरो मुहीम के इंजुरी टाइम के आत्मघाती गोल के चलते स्विटजरलैंड को कतर के खिलाफ सैन फ्रांसिस्को में फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में ग्रुप बी का मैच एक एक से ड्रॉ खेलने पर मजबूर होना पड़ा। पहली बार विदेशी धरती पर विश्व कप में शिरकत करने वाली कतर के खिलाफ 17 वें मिनट में एम्बोलो का पेनल्टी किक पर दागे गोल से टजरलैंड की टीम आखिरी क्षणों तक जीत की ओर बढ़ती लग रही थी इंजुरी टाइम में कतर के बालेम खुखी के बनाए दबाव पर होमन अहमद के क्रॉस पर स्विटजरलैंड के बदलू खिलाड़ी मुहीम ने सिर से अपने ही गोलरक्षक ग्रेगर कोबल को छका अपने ही गोल में गेंद डाल दी और इससे कतर ने मैच एक एक से ड्रॉ करा अंक बांटे।

स्विटजरलैंड की टीम पहले हाफ में खासा बेहतर खेली। डॉन नडोए कई बार कतर की रक्षापंक्ति के खिलाड़ियों को छका कर गेंद लेकर निकले । रेमो फ्रियूलर को गलत ढंग से कतर के महमूउद अबुंदा ने रोका और इस पर मैच के 17 वें मिनट में मिली पेनल्टी किक को एम्बोलो ने गोल में बदल कर स्विटजरलैंड को 1-0 की बढ़त दिला दी।स्विटजरलैंड के लिए रिकार्डो रॉड्रिग्ज और ग्रानिट खाका स्विटजरलैंड के चौथा विश्व कप खेलने उतर कर रिकॉर्ड बना दिया। तर को दूसरे ही मिनट में तब गोल करने का मौका मिला जब विंगर एडमिलसन जूनियर ने बॉक्स के भीतर पहुंच शॉट जमाया लेकिन स्विटजरलैंड के गोलरक्षक कोबल ने उनके हमले को भांप इसे नाकाम कर दिया। स्विटजरलैंड के दबदबे के बावजूद पहला हाफ खत्म होने से ठीक पहले कतर के एडमिलसन जूनियर के शॉट को गोलरक्षक कोबल ने रोका।

हमें और सधा खेल दिखाने की जरूरत : याकिन
स्विटजरलैंड के कोच मुरात याकिन ने कहा, ‘ हम जिस तरह कतर के खिलाफ खेले उसे लेकर हमें खुद को कोसने की जरूरत नहीं है। आप यदि मैच के आंकड़ों को देखे तो हमने कतर के गोल पर 26 शॉट लगाए लेकिन सभी को उसके गोलरक्षक ने रोक लिया। मेरा मानना है कि हमें और अधिक आत्मविश्वास के साथ और सधा खेल दिखाने की जरूरत है। हमारे खिलाड़ी मेरी उम्मीदों के मुताबिक ही खेले। हम मैच में अच्छी स्थिति में रहे और हमने गोल के अच्छे मौके जरूर बनाए लेकिन हमारे ये हमले पूरी तरह नियोजित नहीं थे। हमारे हमले बेशक हमारी ताकत है लेकिन हमारी प्रतिद्वंद्वी भी इस बात से वाकिफ हैं।

स्विटजरलैंड के खिलाफ अंक बांटना अहम : जूलेन
कतर के कोच जूलेन लोपेतीगुई ने कहा,‘हमारा इस विश्व कप में खेलने उतरना ही ऐतिहासिक है। मेरी निगाह में यूरोप की श्रेष्ठ टीमों में से स्विटजरलैंड जैसीखिलाफ मैच एक एक से ड्रॉ खेल एक अंक बांटना अहम है। स्विटजरलैंड के खिलाड़ी दुनिया की शीर्ष फुटबॉल लीग में खेलते हैं। हम मुश्किलों में मैच मेबने रहे। अहम बात यह है कि हमने पिछड़ने के बाद भी धैर्य नहीं खोया और अंतत: हमें स्विटजरलैंड के आत्मघाती गोल के रूप इसका इनाम मिला और जिससे हम ड्रॉ के साथ वह अंक मिला जो मुमकिन ही नहीं दिख रहा था।