सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : ब्रील एम्बालो और डॉन नडोयो के एक एक गोल और अपनी मजबूत किलेबंदी की बदौलत स्वीडन ने अल्जीरिया पर वेंकूवर में 2-0 की आसान जीत के साथ फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में अंतिम 16 में स्थान बना लिया। स्विटजरलैंड पहली बार विश्व कप फुटबॉल में लगातार तीन मैच जीते हैं। स्विटजरलैंड ने इससे पहले ग्रुप चरण में बोस्निया -हर्जेगोविना और कनाडा को हराया था। स्वीडन क्वॉर्टर फाइनल में स्थान बनाने के लिए 7 जुलाई को कोलंबिया और घाना के बीच अंतिम प्री क्वॉर्टर फाइनल की विजेता से भिड़ेगी।
योहान मनजंबी के मैच के दसवें मिनट में लगाए तेज फर्राटे पर ब्रील एम्बालो ने बॉक्स के भीतर छह मीटर की दूरी से दनदनाता शॉट जमा गोल कर स्विटजरलैंड को 1-0 से आगे कर दिया। रफीक बेलगली दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में अपने बॉक्स के बीच गेंद को ठीक से बाहर नहीं कर पाए और लौटती गेंद को डॉन नडोयो ने संभाल तेज शॉट जमा अल्जीरिया के गोलरक्षक लुका जिदान को छका कर गोल कर स्विटजरलैंड को 2-0 से आगे कर दिया। स्विटजरलैंड की टीम अल्जीरिया के खिलाफ शुक्रवार को खेलने उतरने से पिछले 17 मैचों में मात्र एक हारी थी। ऐसे में अल्जीरिया के लिए स्विटजरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करना बड़ा पहाड़ लांघना था। अल्जीरिया की टीम पहले और दूसरे हाफ में एक एक गोल खाकर इस पहाड़ को लांघने में नाकाम रही।





