यायीन अयारी के दो गोल से स्वीडन की टीम टयूनीशिया को हरा ग्रुप एफ में शीर्ष पर पहुंची

Two goals from Yassin Ayari helped the Swedish team defeat Tunisia and move to the top of Group F

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : यासीन अयारी के दो और अलेक्जेंडर इसाक , विक्टर गयोकर्स , मैथायस स्वेनबर्ग के एक एक गोल की बदौलत स्वीडन ने टयूनीशिया पर फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के ग्रुप एफ के एक अन्य मैच में सोमवार सुबह 5-1 से जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया। कोच ग्राहम पोटर्स के मार्गदर्शन में स्वीडन इस बड़ी जीत के साथ जापान और नीदरलैंड को पीछे छोड़ कर ग्रुप एफ में शीर्ष पर पहुंच गई। स्वीडन के लिए यासीन अयारी, जर्मनी के काई हावर्ज और अमेरिका के फ्लोरियन बोलोगन दो दो गोल कर मौजूदा संस्करण गोल्डन-बूट की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि स्वीडन के लिए दो गोल दागने वाले यासीन अयारी के पिता का जन्म टयूनीशिया में हुआ था। यासीन अयारी ने मैच के सातवें मिनट में बॉक्स के बाहर से दनदनाता शॉट जमा गोल कर मोंटरे स्टेडियम में सोमवार सुबह स्वीडन का खाता खोला। अलेक्जेंडर इसाक ने 30 वें मिनट में अपने साथी स्ट्राइकर विक्टर गयोकर्स के बढ़िया पास पर दनदनाते शॉट से गोल कर स्वीडन की बढ़त 2-0 कर दी। उस्ताद साबरी लमोची के मार्गदर्शन वाली टयूनीनिया के ओमर रेकिक ने हनीबल मेजबरी के बेहतरीन पास पर मैव के 43 वें मिनट में गेंद को संभाल कर अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया।

स्वीडन की टीम दूसरे हाफ में पूरी तरह छाई रही। गयोकर्स ने टयूनीशिया के गोल के बाहर मिली गेंद संभाल मैच के 59 वें मिनट में गोल कर स्वीडन को 3-1से आगे कर दिया। मैथायस सायनबर्ग ने खेल खत्म होने से छह मिनट पहले मौका ताड़ कर गोल कर स्वीडन को 4-1 से आगे कर दिया। अयारी ने खेल खत्म होने से पहले इंजुरी टाइम में अपना मैच का दूसरा और आखिरी गोल कर स्वीडन को 5-1 से मैच जिता कर ही दम लिया।