सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : मैक्सी अराउजो के खेल खत्म होने से दस मिनट पहले दागे गोल की बदौलत उरुग्वे ने पिछड़ने के बाद सउदी अरब को फीफा विश्व कप फुटबॉल में मियामी में मंगलवार सुबह ग्रुप एच के मैच में एक एक की बराबरी पर रोक कर अंक बांटे। अब्दुल्ला अल अमरी ने पहला हाफ खत्म होने से पांच मिनट पहले गोल कर सउदी अरब को हाफ टाइम तक 1-0 की बढ़त दिला दी थी। दक्षिण अमेरिका की एक समय की दिग्गज टीम उरुग्वे ने आक्रामक अंदाज में आगाज किया अराउजो के तेज शॉट को मैच के शुरू में सउदी अरब के गोलरक्षक मोहम्मद अल ओवेस ने रोकने की कोशिश की उनके हाथ से लगकर लौटती गेंद को पर उन्होंने फ्रेडरिका विनास के हैडर पर गेंद को अपने कब्जे में उसे बढ़त लेने से रोक दिया।
अल अमरी ने पहले हाफ के अधबीच तेज शॉट जमाया लेकिन उरुग्वे के गोलरक्षक फर्नांडो मुसलेरा ने ऐन वक्त पर गेंद को रोक कर अपनी टीम को गोल खाने से बताया। सेट पीस पर हन अली तबक्ती के हेडर को उरु्ग्वे के गोलरक्षक फर्नांडो मुसलेरा ने रोक कर सउदी अरब को बढ़त लेने से रोका। अब्दुल्ला अल अमरीने पहला हाफ खत्म होने से सात मिनट पहले बेहतरीन गोल कर सउदी अरब को 1-0 की बढ़त दिला दी। विनास दूसरे हाफ के शुरू में सिर से गेंद को गोल में डाल उरुग्वे को बराबरी दिलाने की कोशिश की लेकिन चूक गए। मैनुअल उगरेट ने लंबी दूरी से तेज शॉट जमाया इस पर सउदी अरब के गोलरक्षक ओवेस के मात खा जाने के बाद गेंद गोल की बल्ली को लगकर बाहर निकल गई।
उरुग्वे के जोरदार हमले को देखकर सउदी अरब ने अपनी पूरी ताकत अपने किले की चौकसी पर लगा दी। विनास के हेडर पर अराउजो ने गेंद को गाल में डाल कर मैच के 80 वें मिनट में एक एक की बराबरी दिला दी।फ्रेडिरक वलवर्डे ने मैच के आखिरी में गोल कर उरुग्वे को मैच जिताने की पूरी कोशिश की लेकिन सउदी अरब से मुस्तैदी से अपने किले की चौकसी कर मैच एक एक से ड्रॉ खेल कर अंक बांटे। गोलरक्षक फर्नांडो मुसलेरस 39 बरस 364 दिन की उम्र में उरुग्वे के लिए विश्व कप में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।





