फ्रेजर मैकगुर्क के तूफानी अर्द्धशतक से दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ बनाए 4 विकेट पर 257

With Fraser McGurk's stormy half-century, Delhi scored 257 for 4 against Mumbai

  • फ्रेजर ने पॉरेल के साथ पहले विकेट के लिए की 114 रन की भागीदारी
  • कप्तान पंत ने होप और स्टब्ज के साथ की अर्द्धशतकीय भागीदारियां

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : नौजवान जैक फ्रेजर मैकगुर्क ( (84 रन, 27 गेंद, छह छक्के 11 चौके) के तूफानी अर्द्धशतक और बाएं हाथ के अभिषेक पॉरेल की सलामी जोड़ी की मात्र 7.3 ओवर में 114 रन की तूफानी भागीदारी तथा कप्तान ऋषभ पंत (29 रन, 19 गेंद, दो चौके व दो चौके) की शाई होप (41 रन, 17 गेंद, पांच छक्के) के साथ तीसरे विकेट की 53 और ट्रस्टन स्टब्ज (अविजित 48 रन, 25 गेंद, दो छक्के और छह चौकों) की मदद से चौथे विकेट की 55 रन की तूफानी भागीदारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ यहां अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में पहले बल्लेबाजीज की दावत पाकर निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर257 रन का विशाल स्कोर बनाया। दिल्ली कैपिटल्स का यह मौजूदा संस्करण का सर्वोच्च स्कोर है। अक्षर पटेल छह गेंद खेल कर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नॉटआउट रहे। डेविड वॉर्नर उंगली में चोट के चलते पहले ही बाहर थे और उनके सलामी जोड़ीदार पृथ्वी शॉ को भी बाहर रखकर दिल्ली ने जैक फ्रेजर मैकगुर्क और बाएं हाथ के अभिषेक पॉरेल से दिल्ली कैपिटल्स का पारी का आगाज करना उसकी तुरुप साबित हुआ। मुंबई इंडियंस के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह व ल्यूक वुड तथा लेग स्पिनर पीयूष चावला और मोहम्मद नबी ने एक-एक विकेट लिया।

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड के पारी के पहले ओवर में दिल्ली के सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगुर्क ने तीन चौकों और एक छक्के सहित 19 , बुमराह के दूसरे ओवर में एक छक्के और दो चौकों सहित 18, नुवान तुषारा के पारी के तीसरे ओवर में चार चौकों सहित18 रन जोड़े। फ्रेजर ने पीयूष चावला के पहले और पारी के चौथी ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ 15 गेंदों में तीन छक्कों और आठ चौकों की मदद से अपना मौजूदा सीजन का पांच मैचों में दूसरा अर्द्धशतक पूरा किया। पारी के चौथे और पीयूष चावला के पहले ओवर में एक छक्के व एक चौके सहित 14 रन बने। शुरू के चार ओवर में दिल्ली ने बिना क्षति 69 रन बनाए। मुंबई के पांचवां ओवर उसके कप्तान तेज गेंदबाज हार्दिक पांडया ने फेंका और इसमें फ्रेजर ने दो छक्कों और दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए और शुरू के पांच ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स ने बिना क्षति 89 रन बनाए।

बुमराह ने पहले के छठे और आखिरी और अपने दूसरे ओवर में दो तीन रन दिए क्योंकि इसमें सामने अभिषेक पॉरेल थे। दिल्ली ने छह ओवर केक पहले पॉवरप्ले में बिना क्षति 92 रन बनाए और तब जैक फ्रेजर मैकगुर्क 24 गेंद खेल पांच छक्कों और 11चौकों की मदद से 78 रन और पॉरेल 13 गेंद खेल एक चौके की मदद से 11 रन बना क्रज पर थे। फ्रेजर ने तेज गेंदबाज तुषारा के पहले और पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर में चौका जड़ा और दिल्ली कैपिटल्स ने 17 गेंद में 51 रन जोड़ दिए।

अभिषेक पॉरेल ने हार्दिक पांडया के दूसरे पारी के सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्क ज$ड़ दिल्ली के स्कोर को 102 रन पर पहुंचाया। हार्दिक पांडया ने अपने दूसरे ओवर में दो छक्कों, एक पंजे और एक चौके सहित 21 रन दिए और उन्होंने अपने शुरू के दो ओवर में 41 रन दे दिए जबकि बुमराह ने शुरू के दो ओवर में 21 रन दिए। जैक फ्रेजर मैकगुर्क (84 रन, 27 गेंद, छह छक्के 11 चौके) पारी के आठवें और लेग स्पिनर पीयूष चावला के दूसरे ओवर की तीसरी गुगली को पुल करने गए और मोहम्मद नबी को डीप मिडविकेट पर कैच थमा बैठे और दिल्ली कैपिटल्स ने पहला विकेट 7.4 ओवर में 114 रन पर खोया। जब फ्रेजर आउट हुए तब अभिषेक पॉरेल 19 गेंद खेल कर एक छक्के और दो चौकों की मदद से 27 रन बना क्रीज पर थे।

अभिषेक पॉरेल (36 रन, 27 गेंद,एक छक्का व तीन चौके) मुंबई इंडियंस के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर मोहम्मद नबी के पहले और पारी के दसवें ओवर की चौथी गेंद पर स्पिन से हवा में मात खा गए और विकेटकीपर इशान किशन ने उन्हें स्टंप कर दिया और दिल्ली ने अपना दूसरा विकेट 127 रन पर खो दिया। शाई होप (41 रन, 17 गेंद, पांच छक्के) ने ल्युक वुड के तीसरे ओवर की चौथी क धीमी गेंद को जल्दी खेल गए और डीप मिडविकेट पर तिलक वर्मा ने बढ़िया कैच लपक लिया और दिल्ली ने तीसरा विकेट 13.4 ओवर में 180 रन पर खोया। होप ने आउट होने से पहले तीसरे विकेट के लिए ऋषभ पंत के साथ 53 रन जोड़े।

दिल्ली कैपिटल्स ने 15 ओवर में तीन विकेट पर190 रन बनाए थे और तब कप्तान ऋषभ पंत 14 गेंद खेल एक छक्के और दो चौकों की मदद से 20 और ट्रस्टन स्टब्ज छह गेंद खेल चार रन बनाकर खेल रहे थे। ट्रस्टन स्टब्ज ने पारी के 17 वें नुवान तिसारा के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ दिल्ली के स्कोर को 203 पर पहुंचाया। ट्रस्टन स्टब्ज ने पारी के 18 वें और ल्युक वुड के चौथे और आखिरी ओर में पांच चौकों और एक छक्के सहित 26 रन बना दिल्ली के स्कोर को तीन विकेट पर 243 रन पर पहुंचाया। कप्तान ऋषभ पंत (29 रन, 19 गेंद, दो छक्के व दो चौके) को जसप्रीत बुमराह ने अपने चौथे और आखिरी ओवर की पहली बाउंसर पर पुल के लिए मजबूर कर फाइन लेग पर रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया और दिल्ली ने चौथा विकेट 235 पर खोया। बुमराह ने ऋंषभ पंत को आईपीएल में सातवीं बार आउट किया। बुमराह ने अपने चार ओवर में 35 रन देकर पंत के रूप में पारी का अपना इकलौता विकेट चटकाया।