मैत्री हॉकी मैच जीत ली 2-1 की बढ़त

Won the friendly hockey match with a 2-1 lead

भारत की जीत में सोनम और ललरेमसियामी का एक एक गोल

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : स्ट्राइकर सोनम के तीसरे और आक्रामक मिडफील्डर ललरेमसियामी के एक एक गोल की बदौलत भारत की महिला हॉकी टीम ने चार मैचों की मैत्री सीरीज के तीसरे मैच में पर्थ में शुक्रवार को 2-0 से हरा कर 2-1 की बढ़त ले ली। ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच 2-4 से हारने के बाद भारत ने मेजबान टीम से दूसरा मैच शूटआउट में जीत एक एक की बराबरी हासिल की थी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीमों के बीच तीसरे मैच में शुक्रवार को शुरू के दो क्वॉर्टर में कोई गोल नहीं हुआ। सोनम ने तीसरे क्वॉर्टर के छठे मिनट में गोल कर भारत का खाता खोला। भारत ने चौथे और आखिरी क्वॉर्टर में भी अपना दबदबा बनाए रखा। ललरेमसियामी ने चौथे क्वॉर्टर के पांचवें मिनट में मैदानी गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने आखिरी तक अपनी यह बढ़त बरकरार रख कर मैच जीत लिया।