सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : तेज गेंदबाज अंशुमन हुड्डा के गेंद से ‘पंजे’, सलामी बल्लेबाज अनमोल शर्मा के अर्द्धशतक और कप्तान आयुष बड़ोनी (2/29 व 23 रन) के हरफनमौला खेल की बदौलत साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को अरुण जेटली स्टेडियम में तीसरी दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) टी 20 क्रिकेट लीग के दूसरे मैच में शनिवार को यहां चार विकेट से हरा कर अपना अभियान शानदार ढंग से शुरू किया।
सलामी बल्लेबाज अर्पित राणा (66 रन, 39 गेंद,3 छक्के, छह चौके) की ध्रुव कौशिक (20 रन, 15 गेंद, चार ) के साथ विकेट की 52 और काव्य गुप्ता (37 रन, 22 गेंद, दो छक्के व तीन चौके) के साथ चौथे विकेट की 68 रन की भागीदारी के बावजूद ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी की दावत पाकर मात्र 18.1 ओवर में 165रन पर सिमट गई। ।अर्पित राणा पारी के 15 वें ओवर में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के सबसे कामयाब तेज गेंदबाज मैन ऑफ द’ मैच अंशुमन हुड्डा (5/24) की गेंद को उड़ाने की कोशिश में सनत सांगवान को कैच थमा आउट हुए और ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पांचवां विकेट 144 रन पर खोया और उनके आउट होने के बाद मात्र 21 गेंदों में बाकी के पांव विकट मात्र 21 रन जोड़ कर खो दिए।
जवाब में अनमोल शर्मा (64 रन,36 गेंद,दो छक्के,आठ चौके) की प्रणव पंत (24 रन, 14 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) के साथ 24 गेंद में तीसरे विकेट की 47 तथा कप्तान आयुष बड़ोनी (23 रन,11 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) के साथ चौथे विकेट की 46 रन तथा 13 वें ओवर में 18 बरस के बाएं हाथ के स्पिनर रौनक वाघेला की गेंद पर मयंक यादव को कैच थमा पांचवें बल्लेबाज के लिए रूप में 125 रन पर आउट होने से पहले करण गर्ग(अविजित 27 रन, 28 गेंद,एक छक्का, एक चौके)के साथ पांचवें विकेट 27 रन की भागीदारी की बदौलत साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने 11 गेंदों के बाकी रहते छह विकेट पर 169 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत को हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज 3-0 से जिताने वाले रफ्तार के सौदागर मयंक यादव ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स की ओर नई गेंद से गेंदबाजी का आगाज कर पहली गेंद पर पर साउथ दिल्ली सुपर स्टार्ज के सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान (0) को बोल्ड किया और तीन ओवर में 23 रन दिए। ईस्ट दिल्ली राइडर्स की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर आशीष मीणा और रौनक वाघेला ने दो विकेट चटकाए।
यश धुल का अर्द्धशतक अनुज रावत के शतक पर पड़ा भारी
कप्तान अनुज रावत का अविजित तूफानी शतक भी पुरानी दिल्ली 6 के काम न आया। मैन ऑफ द’ मैच यश ढुल के तूफानी अर्द्बशतक की बदौलत सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पहले मैच में पुरानी दिल्ली 6 को टूर्नामेंट के पहले मैच में चार विकेट से हरा अपना अभियान शुरू किया। कप्तान अनुज रावत (अविजित 105 रन,59 गेंद, 5 छक्के, 11 चौके) और देव लाकरा (53 रन, 37 गेंद, एक छक्का) की चौथे विकेट की132 और ललित यादव (अविजित 7 रन, 2 गेंद, एक छक्का) के साथ पांचवें विकेट की 40 रन की अटूट भागीदारी की बदौलत चार विकेट खोकर 20 ओवर में चार विकेटखोकर 202 रन बनाए। कप्तान यश धुल (72 रन, 45 गेंद, चार छक्के, पांच चौके) की सिद्धार्थ जून (3 रन) के साथ पहले विकेट की 65, आदित्य भंडारी (18) के साथ 38 और वंश बेदी (28 रन, 13 गेंद दो छक्के, दो चौके) के साथ पांचवें विकेट की 37 रन की भागीदारी की बदौलत सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 19.1 ओवर में छह विकेट पर 204 रन बना कर मैच जीत लिया।





