रविवार दिल्ली नेटवर्क
समस्तीपुर (बिहार) : विजुअल आर्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में पिछले दिनों 16वें शारदीय नवरात्र महोत्सव सृजनोत्सव 2026 में हीरो राजन कुमार ने अपनी विशेष एंकरिंग से सबका दिल जीत लिया। इस अवसर पर राजन कुमार सहित कई हस्तियों को “कला सम्मान” से नवाजा गया।
दलसिंहसराय समस्तीपुर बिहार के होटल अनन्या में इसका आयोजन किया गया था।
कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजन कुमार को यह सम्मान मिला जिसके लिए उन्होंने विजुअल आर्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष मो. सुलेमान का आभार जताया।
विजुअल आर्ट फाउंडेशन की स्थापना 2011 में की गई थी। यह संस्था धार्मिक और कलात्मक कार्यक्रम का आयोजन करके कलाकारों, मूर्तिकारों, पूजा समिति और पुरोहितों को विगत 13 वर्षो से सम्मानित करती आ रही है।
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई प्रख्यात कलाकारो ने इस मंच से अपनी प्रस्तुत पेश की है। स्थानीय व अन्य लोक कलाकारो को पहचान दिलाने और उस पहचान के आधार पर राज्य स्तर पर उन्हें सम्मानित करना इस संस्था का मूल उद्देश्य है। संस्था कई अन्य कार्यक्रम के द्वारा बच्चो और युवाओं को कला के प्रति जागरूक करती रहती है।
विजुअल आर्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान को हीरो राजन कुमार ने विशेष धन्यवाद दिया और कहा कि मो सुलेमान न केवल बेहतरीन पेंटर हैं बल्कि कला के प्रति उनका लगाव, कलाकारो को सम्मानित करने का उनका जज़्बा सराहनीय है। सृजनोत्सव 2026 एक ऐसा कार्यक्रम सिद्ध हुआ जहां कला सृजन का उत्सव मनाया गया। फिल्म अभिनेता हीरो राजन कुमार बतौर ऐंकर अपनी अनोखी कला से किसी भी कार्यक्रम में जान भरने की ताकत रखते है नशा को कैसे खत्म करना है ये उन्होंने अपनी अभिनय शैली से लोगों को बताया। हीरो राजन कुमार ने बताया मेरे लिए यह दोहरी खुशी का कारण रहा क्योंकि न केवल मुझे इसकी एंकरिंग करने का अवसर मिला बल्कि कला रत्न सम्मान से भी मुझे सम्मानित किया गया।
कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने किया समारोह का उद्घाटन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक संजीव कुमार चौरसिया, कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी, विधान पार्षद तरुण कुमार चौधरी, अनिल सिंह, विनोद कुमार समीर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष मो. सुलेमान ने की। मंच संचालन हीरो राजन कुमार ने किया।
इस अवसर पर कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों तथा कला-संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिहार ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध प्रदेश है। यहां की गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। बिहार संग्रहालय इस विरासत को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने वाला एक महत्वपूर्ण संस्थान बनकर उभरा है।
उन्होंने कहा कि महाकवि विद्यापति की पावन धरती पर पूजा समितियों एवं कलाकारों को सम्मानित करना उनके लिए गौरव और हर्ष का विषय है। पूजा समितियां अपनी रचनात्मकता, समर्पण एवं सामाजिक सहभागिता से सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखती हैं, वहीं कलाकार अपनी प्रतिभा के माध्यम से समाज और संस्कृति को नई पहचान देते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए बिहार के उभरते मंच संचालक हीरो राजन कुमार को सारगर्भित मंच संचालन को देखते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मंच संचालन कर रहे फिल्म अभिनेता हीरो राजन कुमार ने कहा कि दलसिंहसराय में आयोजित यह महोत्सव कला, संस्कृति, सामाजिक सहभागिता एवं सम्मान की भावना को एक मंच पर जोड़ने की सराहनीय पहल है।
समारोह के दौरान फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों को माला, चादर, मिथिला पाग एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा हीरो राजन कुमार अपनी मनमोहक अदाकारी और मंच संचालन से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
दूसरे राज्यों से आए कलाकारों को मिला विशेष सम्मान , समारोह में बिहार के बाहर से आए कलाकारों एवं कला से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया। लखनऊ से पहुंचे राजेंद्र प्रसाद को ‘कला प्रबुद्ध सम्मान’ प्रदान किया गया। वहीं, रौशन कुमार राय, कौलेश कुमार, पिंटू प्रसाद, पंकज कुमार शर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं भूपेंद्र कुमार अस्थाना को ‘कला रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। रायपुर से आए अजय कुमार सोनी को ‘वास्तु रत्न सम्मान’ प्रदान किया गया।
गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर समस्तीपुर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, बेगूसराय के पदाधिकारी श्याम सहनी, मुजफ्फरपुर से मुकेश कुमार सोना, कानपुर से सुमित ठाकुर, हाजीपुर से राजू कुमार, बेगूसराय से प्रवीण कुमार, मुजफ्फरपुर से सुजीत कुमार, चंदन प्रसाद, सुनीता शर्मा, नागेंद्र नाथ चौधरी, संतोष सुरेखा, जगदीश सिंह, आनंद कुमार, प्रो. अनिल कुमार गुप्ता एवं दिलीप चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।संस्थान की ओर से संतोष कुमार, सज्जन कुमार, आलमगीर अंसारी, शैलेश कानू, प्रेम कुमार, मोती कुमार, सुनील कुमार, रूपक कौशल, कुणाल गुप्ता, जितेन्द्र कुमार, मनोज जायसवाल, चंदन जायसवाल, जिगर गुप्ता, संजय कुमार साह, संजय ठाकुर, कृष्णनंदन साह, पंकज कुमार, लालिमा चौधरी, अंजलि नायक, उज्ज्वल कुमार, अपूर्वा, अंजली एवं हेमंत आनंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। गोल्ड मेडलिस्ट कलाकार प्रियंका कुमारी कल्पश्वनी ने कहा हीरो राजन कुमार एक अंतरराष्ट्रीय कलाकार है उनको कला रत्न से सम्मानित किया जाना हम सब मुंगेर वासियों के लिए गौरव की बात है।





