तीसरा वन डे बारिश से धुलने से भारत की सीरीज में 2-0 की बढ़त बरकरार

India's 2-0 lead in the series intact after third ODI was washed out by rain

न्यूजीलैंड का टूटा अपने में घर मे 11 दिवपक्षीय वन डे सीरीज जीतने का सिलसिला

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज का तीसरा मैच हैमिल्टन में एक भी गेंद फेंके बिना धुल गया। भारत मौजूदा सीरीज के शुरू के दोनों वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच जीत कर 2-0से आगे है। अब न्यूजीलैंड मौजूदा सीरीज में आखिर के माउंड मंगानुई में दोनों बाकी वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच जीतने के बाद भी यह सीरीज अधिक से अधिक ड्रॉ करा ही सकता है। तीसरे वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच के बारिश से धुलने से न्यूजीलैंड का अपने घर में 11 द्विपक्षीय वन डे अंतर्राष्ट्रीय सीरीज जीतने का सिलसिला भी टूट गया।

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार को टॉस जीत कर मेजबान न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने की दावत यह सोच कर दी कि कम से 40 ओवर का मैच तो हो ही जाएगा। भारत ने इस दौरे पर आठ मैचों में सातवीं बार टॉस जीता । हैमिल्टन में मंगलवार को मैच शुरू होने से पहले दोपहर से बारिश होने लगी थी। ग्राउंड स्टाफ ने जब बारिश रुकी तो इसे मैच के लिए तैयार करने में कतई देर नहीं लगाई। इसके बाद फिर पानी ऐसा बरसा कि ग्राउंडस्टाफ को कवर हटाने का पर्याप्त मौका ही नहीं मिला। दरअसल भारत के इस न्यूजीलैंड दौरे पर बसंत में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। अब अच्छी बात यह है कि माउंट मंगनई में सीरीज के चौथे व पांचवीं आखिरी वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच में मौसम साफ रहने और मैचों के पूरा होने
की उम्मीद है।

भारत के नियमित वन डे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का इस दौरे पर तीसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच आखिरी मैच था। अब शुभमन गिल मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज की तैयारी में जुट जाएंगे। श्रेयस अय्यर अब शुभमन गिल की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी दो वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारत की कप्तानी संभालेंगे जबकि इशान किशन उपकप्तान होंगे