मुंबई (अनिल बेदाग) : आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में जहां हर चीज़ तेज़ और आसान होती जा रही है, वहीं खाने की शुद्धता और ताज़गी कहीं न कहीं पीछे छूटती नजर आती है। एक समय था जब घरों में ताज़ा पिसे आटे और मसालों की खुशबू ही रसोई की असली पहचान होती थी—जहां स्वाद के साथ सेहत और भरोसा भी शामिल होता था। लेकिन पैकेज्ड फूड और तैयार उत्पादों के बढ़ते चलन ने इस अनुभव को धीरे-धीरे कम कर दिया।
इसी बदलते दौर में ‘सॉफ्टेल’ ने एक ऐसा समाधान पेश किया है, जो परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाता है। उनकी कॉम्पैक्ट घरघंटी न केवल रसोई में आसानी से फिट हो जाती है, बल्कि ताज़ा पीसाई को फिर से रोज़मर्रा की आदत बनाने में मदद करती है। पत्थर-आधारित तकनीक से तैयार यह मशीन स्वाद, पोषण और गुणवत्ता को बरकरार रखते हुए हर घर को एक नया अनुभव देती है।
यह पहल सिर्फ एक उत्पाद तक सीमित नहीं है, बल्कि उस सोच का प्रतीक है, जो लोगों को अपने भोजन से दोबारा जोड़ने की कोशिश करती है—जहां हर कौर में ताज़गी, शुद्धता और अपनापन महसूस हो।





